पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर को लेकर योगी आदित्यनाथ ने ऐसा क्या बोल दिया कि ये Love Story फिर ट्रेंड पकड़ गई?

Published : Aug 02, 2023, 08:29 AM ISTUpdated : Aug 02, 2023, 09:38 AM IST

पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की प्रेम कहानी लगातार मीडिया की सुर्खियों में है। उसने ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। इस मामले में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PREV
110

नई दिल्ली. पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की प्रेम कहानी लगातार मीडिया की सुर्खियों में है। इस मामले में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्या सीमा हैदर का मामला 'रिवर्स लव जिहाद' का मामला है? इस पर सीएम योगी ने कहा कि 'यह दो देशों से जुड़ा मामला है। सुरक्षा एजेंसियां जो भी रिपोर्ट देंगी, उसके आधार पर निर्णय होगा। पढ़िए आखिर मामला है क्या?

210

सीमा हैदर दावा करती है कि वो 2020 में ऑनलाइन मोबाइल गेम PUBG खेलते समय एक निजी चैट रूम में सचिन से मिली थी। सीमा हैदर यह भी दावा करती है कि उसने सचिन से नेपाल में शादी की थी।

310

सीमा ने कहा कि पबजी और फिर व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान उनकी दोस्ती इस हद तक प्यार में बदल गई कि वह अपने चार बच्चों के साथ सीमा पार कर इस साल मार्च में काठमांडू के एक होटल के कमरे में सचिन मीना के साथ एक सप्ताह बिताने के लिए नेपाल चली गई।

410

सीमा हैदर इसी साल मई में कराची से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत में घुसी थी। सीमा हैदर और सचिन मीना को 4 जुलाई को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि तीन दिन बाद एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

510

पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर अपने 'पाकिस्तानी जासूस' होने के दावों को खारिज करते हुए लगातार टीवी समाचार चैनलों को इंटरव्यू दे रही है।

610

सीमा हैदर ने कहा कि वो कोई आतंकवादी नहीं। वह हमेशा के लिए भारत में रहना चाहती हैं। सीमा पाकिस्तान लौटना नहीं चाहती, क्योंकि उसे वहां जान को खतरा है।

710

उधर, नेपाल में जिस होटल में सीमा-सचिन रुके थे, उसके मालिक ने मीडिया के सामने दावा किया इन्होंने फर्जी नाम से रूम बुक कराया था।

810

सीमा हैदर ने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति मुर्मू के समक्ष एक दया याचिका में लगाई है। इसमें अनुरोध किया है कि उसने भारतीय सचिन ने शादी कर ली है, लिहाजा उसे भारत की नागरिकता दी जाए।

910

राष्ट्रपति के समक्ष दायर याचिका में सीमा हैदर ने कहा कि वो भारतीय संस्कृति और परंपराओं से गहराई से प्रभावित हैं। उसने पूरी तरह से हिंदू धर्म अपना लिया है।

यह भी पढ़ें-गुजरातियों के लिए भागकर love marriage करना मुश्किल होने वाला है, सरकार लेने जा रही कड़ा फैसला

1010

बता दें कि भारत में अवैध प्रवेश और पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI के साथ संदिग्ध संबंधों को लेकर सीमा हैदर जांच के दायरे में है।

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के SP अभिषेक पल्लव विवादों में:भड़की रेप विक्टिम-'ये SP सिर्फ वीडियो बनाने में लगा रहता है, इंसाफ नहीं दिला सकता'

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories