कौन हैं यूपी के ये नेता जिन्हें पुलिस ने बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गिरफ्तार

Published : Jan 30, 2025, 03:06 PM IST
rakesh rathore

सार

यूपी के सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में  ले लिया। 

यूपी के सीतापुर में पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने यौन शोषण के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

महिला ने लगाए आरोप

17 जनवरी को एक महिला की शिकायत के बाद सांसद राकेश राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महिला का आरोप है कि राठौर ने शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने कोर्ट में भी पीड़िता का बयान दर्ज करवाया है।

2024 में कागजों पर करवाया हस्ताक्षर

महिला का आरोप हे कि 2018 में उसकी मुलाकात सांसद राकेश से हुई थी। उस समय वह विधायक थे। मुलाकात के दौरान राठौर ने महिला को तैलिक महासंघ सीतापुर का महिला जिलाध्यक्ष बना दिया। महिला ने बताया कि 2020 में वह उनके बुलाने पर उनके घर गई थी। वहां पर सांसद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सांसद ने महिला से अपनी पत्नी को तलाक देने का भी वादा किया था। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने थे। महिला का आरोप है कि अगस्त 2024 में राठौर ने उसे अपने घर बुलाकर सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए और कहा कि वह उसकी रखैल बनेगी, वरना उसे बदनाम कर देगा।

यह भी पढ़ें:  सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, रेप केस में एक्शन

कौन हैं राकेश राठौर?

राकेश राठौर ने 2017 में सीतापुर सदर सीट से भाजपा विधायक के रूप में चुनाव जीता था। कोरोना काल के बाद उन्होंने पार्टी के खिलाफ बयान देना शुरू किया और फिर भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। बाद में वह कांग्रेस में आ गए। इससे पहले वह बसपा में भी रह चुके थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें सीतापुर से टिकट दिया था। इस टिकट पर चुनाव जीत कर वह सांसद बने थे।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

11:30 बजे भरी थी उड़ान, 20 मिनट बाद खेत में बिखरा विमान... कानपुर प्लेन क्रैश की पूरी टाइमलाइन
Ankit Baliyan Murder: वायरल पोस्ट से लेकर आखिरी फोन कॉल तक, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग!