कौन है 27 साल की ये 'झांसी की गोल्डी' जिसने भगवान शिव को मान लिया अपना पति परमेश्वर?

कौन है 27 साल की ये 'झांसी की गोल्डी' जिसने भगवान शिव को मान लिया अपना पति परमेश्वर?

Published : Jul 28, 2023, 10:09 AM ISTUpdated : Jul 28, 2023, 10:10 AM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली 27 साल की बीकॉम पास गोल्डी रायकवार भगवान शिव से शादी करके देशभर के मीडिया की सुर्खियों में हैं। गोल्डी रायकवार की शिवजी से यह अनूठी शादी 23 जुलाई को झांसी के बड़ागांव गेट बाहर गीतांजलि विवाह घर में हुई थी।

झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली 27 साल की बीकॉम पास गोल्डी रायकवार भगवान शिव से शादी करके देशभर के मीडिया की सुर्खियों में हैं। गोल्डी रायकवार की शिवजी से यह अनूठी शादी 23 जुलाई को झांसी के बड़ागांव गेट बाहर गीतांजलि विवाह घर में हुई थी। यह विवाह ब्रह्मकुमारी आश्रम की एक परंपरा है। यानी गोल्डी ने खुद को ब्रह्मकुमारी आश्रम को समर्पित कर दिया है। अब वे वहीं रहकर देश-समाज और धर्म की सेवा करेंगी?

कौन हैं भगवान शिव से शादी करने वाली झांसी गोल्डी रायकवार?
झांसी के अन्नपूर्णा कॉलोनी की रहने वाली गोल्डी रायकवार के पिता बलराम रायकवार बबीना में उप डाकपाल हैं। गोल्डी और शिवजी की शादी पूरे रीति-रिवाज के हुई। इस दौरान शिवलिंग को रथ पर बैठाकर बारात निकाली गई। बाराती शिवलिंग को दूल्हे की तरह श्रंगार करके गोल्डी के घर बारात लेकर पहुंचे थे। इससे पहले गोल्डी की मेहंदी की रस्में भी कराई गईं।

झांसी में शिवजी से लड़की की शादी वायरल क्यों?
गोल्डी रायकवार ने अपने शिवजी को वरमाला पहनाकर पति के रूप में स्वीकार कर लिया। बीकॉम पास गोल्डी रायकवार ने मप्र के इंदौर स्थित ब्रह्मकुमारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई और आध्यात्मिक ज्ञान लिया है, वे बचपन से ही शिवजी से शादी करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मीराबाई ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मान लिया था, ठीक वैसे ही वे बचपन से ही शिवजी को अपना पति मान चुकी थीं।

यह भी पढ़ें

अनोखी शवयात्रा: हिंदू रीति रिवाज से हुई बंदर की अंतिम विदाई, उमड़ा पूरा गांव
MP के शहडोल के गांव-गांव में मुनादी-अगर किसी ने मवेशी खुले छोड़े, तो सरेआम 25 जूते पड़ेंगे
 

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई