ट्रेन में इश्क परवान चढ़ा तो दोस्त ने दिया दगा-पत्नी ने की बेवफाई, पति ने प्यार में जान गंवाई

Published : Jul 21, 2023, 09:04 AM ISTUpdated : Jul 21, 2023, 09:05 AM IST
sucide

सार

यूपी के बलिया में पत्नी की बेवफाई को युवक सह नहीं पाया और आत्महत्या करके जान दे दी। वह काफी दिनों तक बीवी की तलाश करता रहा लेकिन जब वह नहीं मिली तो खुद की ही जान ले ली। 

Ballia News. कई बार दोस्त दगा दे देते हैं और पत्नी भी बेवफा निकल जाती है तो पति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला बलिया में सामने आया है, युवक की पत्नी उसके ही दोस्त के साथ फरार हो गई, जिसका दर्द पति बर्दाश्त नहीं कर पाया। अंत में उसने आत्महत्या करके जान दे दी। घटना के बाद युवक के परिवार वाले भी सदमे में आ गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया।

दोस्त के साथ फरार हो गई पत्नी

जानकारी के अनुसार बलिया जिले के मनियर थानाक्षेत्र में पिलुई गांव का युवक आशुतोष वर्मा ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। मृतक के पिता के अनुसार आशुतोष अपनी पत्नी और बच्चों को बहुत चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी गांव के ही दूसरे लड़के के साथ भाग गई और आशुतोष यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह कई महीनों तक पत्नी को ढूंढता रहा लेकिन जब वह नहीं मिली तो उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

कैसे दोस्त ने ही आशुतोष को दगा दे दिया

मृतक के परिजनों के अनुसार आशुतोष गुजरात की एक कंपनी में काम करता था। कुछ समय पहले गांव का भी एक युवक उसके पास पहुंचा और नौकरी करने लगा। दोनों में दोस्ती हो गई क्योंकि वे एक ही गांव के थे। फिर वह युवक गांव आया और तब आशुतोष ने अपनी पत्नी और बच्चों से कहा कि वह भी युवक के साथ गुजरात चली आए। सब कुछ ठीक रहा लेकिन आशुतोष की पत्नी और उसके दोस्त के बीच ट्रेन के सफर में ही प्यार परवान चढ़ गया। वे गुजरात तो पहुंचे लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी आशुतोष के दोस्त के साथ फरार हो गई।

डिप्रेशन में चला गया था आशुतोष

मृतक आशुतोष वर्मा के पिता के अनुसार पत्नी के छोड़ जाने के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था। वह चुपचाप रहता और बलिया-गुजरात जाकर पत्नी की तलाश करता रहा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। पुलिस में शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई खास इंट्रेस्ट नहीं लिया। आशुतोष बच्चों के लिए परेशान रहा और कोर्ट तक गया लेकिन अंत में उसे निराशा ही मिली।

यह भी पढ़ें

सीमा हैदर के बारे में सबसे बड़ा खुलासा: प्रीती बनकर इंडिया में ली एंट्री, बताया भारत का आधार कार्ड!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल