योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों को आवंटित किया विभाग: राजभर को पंचायत राज व अल्पसंख्यक कल्याण तो दारा चौहान को कारागार

Published : Mar 12, 2024, 08:04 PM ISTUpdated : Mar 13, 2024, 12:32 AM IST
SBSP List OP Rajbhar

सार

नए मंत्रियों में रालोद, सुभासपा को कैबिनेट में समायोजित किया गया था। पांच मार्च को मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।

UP new Ministers portfolio: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले योगी कैबिनेट का बहु-प्रतिक्षित विस्तार हुआ था। नए मंत्रियों में रालोद, सुभासपा को कैबिनेट में समायोजित किया गया था। पांच मार्च को मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।

पंचायती राज संभालेंगे ओम प्रकाश राजभर

यूपी में बीजेपी के सहयोगी दल सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। दारा सिंह चौहान को कारागार मंत्री बनाया गया है। जबकि बीजेपी विधायक सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से मंत्री बनाए गए अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है। धर्मवीर प्रजापति को अब नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड विभाग दिया गाय है।

अब कितने मंत्री हैं योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में?

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक हैं। इसके अलावा 22 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री, 20 राज्यमंत्री हैं। यानी यूपी में कुल 56 मंत्री हैं।

ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान दुबारा हुए मंत्रिमंडल में शामिल

योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान दूसरी बार मंत्री पद संभाले हैं। योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में भी दोनों मंत्री थे। ओम प्रकाश राजभर को योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद राजभर ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लिया था। ओम प्रकाश राजभर, विधानसभा चुनाव 2022 के बाद अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़कर बीते साल एनडीए में शामिल हुए। इसी तरह एक साल पहले ही दारा सिंह चौहान ने भी सपा के विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन किया था। बीजेपी ने उपचुनाव पर उसी सीट से उनको उम्मीदवार बनाया लेकिन वह सपा प्रत्याशी से हार गए। हारने के बाद बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को एमएलसी बनाया और अब कारागार मंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ की सरकार में हैं। दारा सिंह चौहान, 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए थे। लेकिन एक बार फिर बीजेपी में वापसी कर लिए हैं। 

यह भी पढ़ें:

इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा चुनाव आयोग को मिला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद SBI ने डिटेल सौंपी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: दिल्ली-नोएडा में राहत, रांची-रायपुर में तूफान-बिजली की चेतावनी! जानिए 10 शहरों का मौसम
Vikramaditya Vedic Clock: CM मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर को समर्पित की विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, जानिए खासियत