38वें राष्ट्रीय खेल: नेटबॉल फास्ट 5 में हरियाणा,असम,केरल ने जीते अपने मुकाबले

Published : Feb 12, 2025, 02:10 PM IST
Netball players

सार

३८वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल फास्ट ५ में हरियाणा, असम और केरल ने जीत दर्ज की। महिला और पुरुष वर्ग में कड़े मुकाबले देखने को मिले।

उत्तराखंड। 38वें राष्ट्रीय खेल में नेटबॉल फास्ट 5 प्रतियोगिता के आज के मुकाबलों में हरियाणा, असम और केरल ने अपने अपने मैचों में जीत हासिल की। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल में नेटबॉल फास्ट 5 के रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें टीमों ने वर्चस्व के लिए जमकर संघर्ष किया। तेज-तर्रार खेल में , सूझ बूझ के साथ, पुरुष और महिला दोनों के मैचों ने अपने मैच रोमांचक तरीके से जीते।

महिला नेटबॉल फास्ट 5

पूल ए में, हरियाणा ने लगातार दो जीत हासिल कर राष्ट्रीय खेल में अपना दबदबा दिखाया, जिसकी शुरुआत तेलंगाना पर 44-18 की शानदार जीत से हुई। जबकि हिमाचल प्रदेश को 28-18 से हराकर अपनी जीत जारी रखी। वही दूसरे मैच में हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड के खिलाफ 35-8 से मजबूत जीत हासिल की और तेलंगाना ने उत्तराखंड पर 25-18 की जीत के साथ खेल में वापसी की।

पूल बी में कर्नाटक और असम ने अच्छा प्रदर्शन किया। कर्नाटक ने दिल्ली पर 30-23 की जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन असम ने पंजाब को 26-18 और कर्नाटक को 26-16 से हराकर बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, पंजाब ने दिल्ली पर 24-14 से जीत हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।

पुरुषों की नेटबॉल फास्ट 5

पूल ए में, हरियाणा अजेय रहा। उसने पंजाब को 37-30 से हराया और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 43-42 से रोमांचक जीत हासिल की। जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड पर 26-21 से जीत दर्ज की, जबकि पंजाब ने उत्तराखंड को 28-23 से हराया। पूल बी में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें केरल ने तेलंगाना को 26-22 से हराया। गुजरात ने राजस्थान को 27-24 से हराया और केरल ने गुजरात पर 28-19 के साथ जीत दर्ज की। राजस्थान ने तेलंगाना पर 35-28 से कड़ी टक्कर दे कर जीत हासिल की। 38वें राष्ट्रीय खेल में नेटबॉल फास्ट 5 इवेंट ने भारत में खेल के बढ़ते मानक को दर्शाया। टीमों द्वारा प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का बेहतर प्रदर्शन किए।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Uttarakhand Thermal Power: 1320 MW बिजली खरीद पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, कहा- सब नियमों के तहत हुआ
Uttarakhand NEET Scam: फर्जी कोटे से MBBS में एडमिशन लेने वाली 4 छात्राओं पर गिरी गाज