राष्ट्रीय खेल: कर्नाटक का दबदबा, बाकी राज्यों की जानिए क्या है स्थिति?

Published : Feb 06, 2025, 03:31 PM IST
Pushkar Singh Dhami

सार

38वें राष्ट्रीय खेल में कर्नाटक 53 पदकों के साथ शीर्ष पर, सर्विसेज दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर। मेजबान उत्तराखंड 26 पदकों के साथ 15वें स्थान पर।

उत्तराखंड। 38वें राष्ट्रीय खेल के आठवें दिन की पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर है। कर्नाटक ने अब तक कुल 53 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 40 पदक जीते और दूसरा स्थान बरकरार रखा।

महाराष्ट्र ने अब तक 16 स्वर्ण, 33 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 76 पदक जीते हैं। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण यह तीसरे स्थान पर है। तमिलनाडु 11 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। हरियाणा ने 7 स्वर्ण, 13 रजत और 19 कांस्य के साथ कुल 39 पदक जीते हैं। वहीं, दिल्ली ने 7 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ कुल 24 पदक अपने नाम किए। पंजाब ने 6 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 25 पदक जीते हैं।

मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक 3 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 26 पदक जीत चुका है, लेकिन वह 15वें स्थान पर है। 38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

उत्तराखंड में भारतीयों की ना सुधरने वाली हरकतों से परेशान हुई रूसी महिला-Watch Video
चंपावत में दर्दनाक हादसा! बारात से लौटते वक्त खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौके पर मौत