38वें राष्ट्रीय खेल: टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंची शीर्ष खिलाड़ी, फाइनल रोमांचक

Published : Feb 10, 2025, 12:37 PM IST
Tennis Player

सार

38वें राष्ट्रीय खेलों में टेनिस के रोमांचक मुकाबले जारी। पुरुष और महिला एकल के सेमीफाइनलिस्ट तय, युगल वर्ग में खिताबी भिड़ंत के लिए टीमें तैयार।

उत्तराखंड। 38वें राष्ट्रीय खेल के टेनिस मुकाबले अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं। पांचवें दिन के खेल में पुरुष एकल, महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल मुकाबलों के रोमांचक नतीजे सामने आए। सेमीफाइनल के लिए खिलाड़ी तय हो चुके हैं, जबकि पुरुष और महिला युगल वर्ग में अब चैंपियनशिप के लिए खिताबी भिड़ंत होगी।

पुरुष एकल: सेमीफाइनल के लिए चार धुरंधर तैयार

पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में सर्विसेज़ के ईशाक इक़बाल ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई। तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार ने हरियाणा के उदित कंबोज को 6-4, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, गुजरात के देव वी. जाविया ने उत्तराखंड के द्रोण वालिया को 6-2, 6-1 से हराया। कर्नाटक के प्रज्वल देव ने दिल्ली के सार्थक सूदेन को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

सोमवार को होने वाले सेमीफाइनल में ईशाक इक़बाल का सामना कर्नाटक के प्रज्वल देव से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात के देव वी. जाविया और तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार आमने-सामने होंगे।

महिला एकल: कौन पहुंचेगा फाइनल में?

महिला एकल के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कर्नाटक की अमोदिनी नाइक ने हरियाणा की अदिति रावत को 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। गुजरात की वैदेही चौधरी ने हरियाणा की अंजलि राठी को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराया। महाराष्ट्र की वैश्णवी अडकर ने तमिलनाडु की लक्ष्मी प्रभा अरुणकुमार को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी, जबकि महाराष्ट्र की आकांक्षा नित्तुरे ने तेलंगाना की लक्ष्मी सीरी दांडू को 6-3, 4-6, 6-2 से मात दी।

अब सेमीफाइनल में गुजरात की वैदेही चौधरी का सामना महाराष्ट्र की आकांक्षा नित्तुरे से होगा, जबकि कर्नाटक की अमोदिनी नाइक और महाराष्ट्र की वैश्णवी अडकर के बीच जोरदार टक्कर होगी।

युगल मुकाबले: खिताबी भिड़ंत तय

महिला युगल सेमीफाइनल में गुजरात की वैदेही चौधरी और झील देसाई की जोड़ी ने हरियाणा की अंजलि राठी और अदिति त्यागी को 6-3, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महाराष्ट्र की पूजा इंगले और आकांक्षा नित्तुरे ने उत्तराखंड की दिया चौधरी और जया कपूर को 5-7, 6-4, 10-8 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

पुरुष युगल फाइनल में कर्नाटक के प्रज्वल देव और निक्की के पूनाचा की जोड़ी सर्विसेज़ बोर्ड के ईशाक इक़बाल और फैसल कमर से भिड़ेगी। मिश्रित युगल सेमीफाइनल में कर्नाटक के निक्की के पूनाचा और सोहा सादिक ने हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत को 6-2, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तमिलनाडु के लोहित अक्ष बाथरीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुणकुमार ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी को 6-7(3), 7-5, 10-5 से मात दी।

सोमवार को खेले जाने वाले मुकाबलों में सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले टेनिस प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर होंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि राष्ट्रीय खेलों में प्रतिस्पर्धा का स्तर बेहद ऊंचा है और आने वाले मुकाबले शानदार होने की उम्मीद है।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Uttarakhand Thermal Power: 1320 MW बिजली खरीद पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, कहा- सब नियमों के तहत हुआ
Uttarakhand NEET Scam: फर्जी कोटे से MBBS में एडमिशन लेने वाली 4 छात्राओं पर गिरी गाज