देव कुमार मीना ने 38वें राष्ट्रीय खेल में बनाया नया पोल वॉल्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Published : Feb 12, 2025, 07:06 AM IST
Dev Kumar Meena

सार

उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीणा ने पोल वॉल्ट में 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। हैमर थ्रो में भी उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने नया रिकॉर्ड कायम किया।

उत्तराखंड। 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धा के तहत पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर 2022 में गुजरात में बने एस. सिवा के 5.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। प्रतियोगिता के दौरान मीना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

मैच के बाद अपनी इस उपलब्धि पर देव कुमार मीना ने कहा, "राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक का सफर बहुत लंबा था। सबसे ज्यादा समर्थन मेरे घर वालों और कोच का रहा है। मैं एक किसान परिवार से हूं और वहां से यहां तक आना बहुत संघर्ष भरा रहा। आज सोचा था कि कुछ नया करना है, तो बस आज इतिहास रच दिया।"

हैमर थ्रो में भी टूटा रिकॉर्ड

हैमर थ्रो महिला स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 62.47 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। यह रिकॉर्ड 2023 में उत्तर प्रदेश की ही तान्या चौधरी ने बनाया था। अनुष्का की इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश की मजबूत पकड़ को फिर साबित किया है।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

UBSE Exam Schedule 2026: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड एग्जाम कब होंगे?
MP में गला देने वाली ठंड: कहीं स्कूलों की 3 दिन तक छुट्टी तो कहीं बदली टाइमिंग