प्रयागराज में उत्तराखंड की दिव्य झलक, CM धामी ने किया दर्शन

Published : Feb 10, 2025, 02:23 PM IST
CM Dhami

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज के उत्तराखंड मंडपम में चार धाम और अन्य धार्मिक स्थलों की प्रतिकृतियों का अवलोकन किया। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखण्ड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड मंडपम, प्रयागराज, में आयोजित भजन संध्या सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में प्रवेश द्वार के रूप में केदारनाथ द्वार एवं निकास द्वार के रूप में बद्रीनाथ द्वार का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मंडपम के अंदर चारधाम - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ जी की दिव्य एवं भव्य प्रतिकृतियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में मानसखण्ड मंदिर माला के अंतर्गत श्री जागेश्वर धाम, श्री गोल्ज्यू देवता तथा नीम करोली बाबा की बनाई दिव्य प्रतिकृतियों को भी देखा।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड मंडपम में बनाई गई विभिन्न प्रतिकृतियां देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक लोग राज्य के धार्मिक स्थानों से अवगत हो पाएंगे। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड मंडपम सभी श्रद्धालुओं के बीच में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडे, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

CM Yogi in Pauri Garhwal: 'योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व देश के लिए प्रेरणा'- सीएम पुष्कर सिंह धामी
एक पल की पहचान, देशभर की बहस: आखिर कौन हैं मोहम्मद दीपक और क्यों हैं चर्चा में?