उत्तराखंड सचिवालय में खुला फिजियोथैरेपी सेंटर, कर्मचारियों को मिलेगी राहत!

Published : Mar 19, 2025, 07:28 PM IST
ritu

सार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन किया। अब सचिवालय के कर्मचारी कार्यस्थल पर ही फिजियोथैरेपी का लाभ उठा सकेंगे।

उत्तराखंड। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की।

इस अवसर पर सचिव डा० आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डा० सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा० आशुतोष स्याणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डा० मनोज शर्मा, चिकित्साधिकारी डा० विमलेश जोशी, डा० रविन्द्र सिंह राणा, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारी एवं सचिवालय के कार्मिक मौजूद रहे।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Uttarakhand Voter List: उत्तराखंड की वोटर लिस्ट से 17 लाख नाम कटे, 4 लाख नए जुड़े
Uttarakhand PMAY-G: 39,815 घरों से बदली गांवों की तस्वीर, धामी सरकार का बड़ा कदम