राष्ट्रीय खेलों में रेस वॉक का रिकॉर्ड ध्वस्त! 14 साल बाद नया इतिहास

Published : Feb 12, 2025, 02:24 PM IST
Player

सार

उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में रेस वॉक के रिकॉर्ड टूटे। पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में 14 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हुआ, जबकि महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी नया रिकॉर्ड बना।

उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स के रेस वॉक इवेंट में इतिहास रच दिया गया, जब 14 साल बाद पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक का राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह ने 1 घंटा 23 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर यह रिकॉर्ड बनाया था, जो इस बार छह भारतीय एथलीटों ने पीछे छोड़ दिया।

सबसे तेज प्रदर्शन करते हुए सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1 घंटा 21 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा सूरज पंवार (उत्तराखंड), अमनजोत सिंह (पंजाब), परमजीत सिंह (सर्विसेज), राम बाबू (उत्तर प्रदेश) और मुकेश निठारवाल (राजस्थान) ने भी गुरमीत सिंह के 2011 के रिकॉर्ड से बेहतर समय निकाला।

टूटे रिकॉर्ड और नए समय:

  • सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) – 1:21:23 (नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड)
  • सूरज पंवार (उत्तराखंड) – 1:21:34
  • अमनजोत सिंह (पंजाब) – 1:21:42
  • परमजीत सिंह (सर्विसेज) – 1:22:02
  • राम बाबू (उत्तर प्रदेश) – 1:22:26-
  • मुकेश निठारवाल (राजस्थान) – 1:22:52

14 साल तक अटूट रहे इस रिकॉर्ड के एक साथ छह धावकों द्वारा टूटने से भारतीय एथलेटिक्स में नई ऊर्जा आई है। यह उपलब्धि न केवल एथलीटों की फिटनेस और तकनीकी सुधार को दर्शाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिस्पर्धियों के बढ़ते कद का संकेत भी देती है।

महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी नया रिकॉर्ड

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2023 में मणिपुर की वाई बाला देवी द्वारा बनाए गए 51:56 के रिकॉर्ड को नौ एथलीटों ने तोड़ा, और हरियाणा की रवीना ने 45 मिनट 52 सेकंड के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह प्रदर्शन भारतीय एथलीटों की लगातार बेहतर होती तैयारी और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत उपस्थिति का संकेत देता है।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Uttarakhand Thermal Power: 1320 MW बिजली खरीद पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, कहा- सब नियमों के तहत हुआ
Uttarakhand NEET Scam: फर्जी कोटे से MBBS में एडमिशन लेने वाली 4 छात्राओं पर गिरी गाज