इस शख़्स की गिरफ्तारी पर काॅलोनी में क्यों फोड़े गए पटाखे..मना जश्न, जानें वजह?

Published : Oct 24, 2024, 11:52 AM ISTUpdated : Oct 24, 2024, 12:08 PM IST
Rishikesh Police  arrested accused of rape

सार

ऋषिकेश के स्टर्डिया कॉलोनी में एक युवक को दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। जानें क्या है पूरा प्रकरण।

ऋषिकेश। उत्तराखंड की योग नगरी कहे जाने वाले ऋषिकेश में एक चौंकाने वाली घटना घटी। यहां के वीरभद्र रोड स्थित स्टर्डिया कॉलोनी के एक युवक की गिरफ्तारी पर कालाेनी वालों ने बम पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और अपनी खुशी का इजहार किया। पुलिस ने घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

महिला को घर में शरण देकर किया शोषण, बेटियों से छेड़छाड़

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे और उसकी बेटियों को घर में आश्रय देने के बहाने से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने बेटियों के साथ भी छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और घर छोड़ते समय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 कंप्लेन मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस तो आरोपी भाग गया दिल्ली

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन वह शहर छोड़कर फरार हो गया। फिर भी पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा और उसकी लोकेशन के आधार पर दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली में पुलिस ने कड़ी मेहनत की और त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

मोहल्ले वालों ने आरोपी की गिरफ्तारी पर इसलिए फोड़े पटाखे

कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि आरोपी स्टर्डिया कॉलोनी का निवासी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कॉलोनी वासियों ने खुशी में बम पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि आरोपी केवल पीड़ित महिला और उसकी बेटियों का गुनहगार नहीं है, बल्कि वह आसपास के लोगों को भी धमकाता था। उसके जेल जाने से कॉलोनी के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें...

पहली बर्फबारी के साथ ठंड की दस्तक: उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज!

गरीबों को गैस रिफिल और जवानों को बस सर्विस फ्री..जानें कैबिनेट के 15 अहम फैसलें

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

UBSE Exam Schedule 2026: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड एग्जाम कब होंगे?
MP में गला देने वाली ठंड: कहीं स्कूलों की 3 दिन तक छुट्टी तो कहीं बदली टाइमिंग