पहली बर्फबारी के साथ ठंड की दस्तक: उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज!

Published : Oct 24, 2024, 10:53 AM IST
snowfall in uttarakhand

सार

उत्तराखंड में 24 अक्टूबर को चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। जानें तापमान में गिरावट और आगामी मौसम की जानकारी।

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, आज (24 अक्टूबर) उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मैदानी इलाकों में क्या रहेगा मौसम का हाल?

राज्य के मैदानी इलाकों में इन दिनों मौसम शुष्क है, जबकि कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। इस कारण प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है और सुबह तथा रात के समय ठंड महसूस की जा रही है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

डॉ. बिक्रम सिंह, देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार आज पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान है, जो ठंड को बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

देहरादून का टेंप्रेचर कितना रह रहा है?

देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिलेगा। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तरकाशी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

मंगलवार देर शाम उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि यमुनोत्री क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी भी हुई, जिससे आसपास के इलाकों में ठंडक बढ़ गई। आने वाले दिनों में पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी समय में देहरादून समेत सभी जिलों के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

 

ये भी पढ़ें...

गरीबों को गैस रिफिल और जवानों को बस सर्विस फ्री..जानें कैबिनेट के 15 अहम फैसलें

देवप्रयाग के पास सेना का ट्रक अचानक पलटा, दबकर हवलदार की मौत-जानें वजह

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

उत्तराखंड में भारतीयों की ना सुधरने वाली हरकतों से परेशान हुई रूसी महिला-Watch Video
चंपावत में दर्दनाक हादसा! बारात से लौटते वक्त खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौके पर मौत