Investment Friendliness Index 2026: नीति आयोग की रैंकिंग में उत्तराखण्ड पर्वतीय राज्यों में प्रथम, देशभर में 11वें स्थान पर

Published : Jul 17, 2026, 07:01 PM IST
Uttarakhand Investment Friendliness Index 2026

सार

Uttarakhand Investment Friendliness Index 2026: नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों में प्रथम और देशभर में 11वें स्थान पर रहा। जानिए पूरी डिटेल।

उत्तराखण्ड निवेश अनुकूलता सूचकांक 2026: उत्तराखण्ड ने निवेश के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग द्वारा जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 (Investment Friendliness Index 2026) में राज्य ने पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में समग्र रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सूची में 47.5 अंकों के साथ 11वां स्थान हासिल कर उत्तराखण्ड ने 'फ्रंट रनर' श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

Investment Friendliness Index 2026 में किन मानकों पर हुआ मूल्यांकन

नीति आयोग ने इस सूचकांक के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का मूल्यांकन कई महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया। इनमें व्यावसायिक वातावरण (Business Environment), आधारभूत संरचना (Infrastructure), संसाधनों की उपलब्धता (Resource Availability) और वित्तीय स्वास्थ्य (Financial Health) जैसे प्रमुख पहलुओं को शामिल किया गया। इन सभी मानकों में उत्तराखण्ड का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा। राज्य ने समग्र निवेश अनुकूलता और वित्तीय स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया। वहीं व्यावसायिक वातावरण और संसाधनों की उपलब्धता में दूसरा स्थान तथा आधारभूत संरचना के मामले में तीसरी रैंक प्राप्त की।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के इस रेलवे स्टेशन का बदला पूरा लुक…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया प्रदेश के लिए गौरव का विषय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के विभिन्न सूचकांकों में लगातार बेहतर रैंकिंग मिलना राज्य सरकार की निवेशक हितैषी नीतियों, पारदर्शी प्रशासन, तेज निर्णय प्रक्रिया और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 'विकल्प रहित संकल्प' के साथ उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

ये भी पढ़ें- जल, जंगल और जीवन बचाने का CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा आह्वान

उत्तराखण्ड में निवेश और रोजगार को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य निवेश बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीति आयोग की इस रैंकिंग से उत्तराखण्ड में नए निवेश आकर्षित होंगे, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और राज्य की समावेशी आर्थिक प्रगति को नया बल मिलेगा। आने वाले समय में यह उपलब्धि उत्तराखण्ड को देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

उत्तराखंड के इस रेलवे स्टेशन का बदला पूरा लुक, पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को समर्पित
IPS, RAW, सेना...आखिर कौन था यह शख्स? देहरादून पुलिस के खुलासे ने सबको चौंका दिया