Uttarakhand News: संकट में फंसे शेफ केशव नेगी के साथ खड़ी रही धामी सरकार

Published : Aug 12, 2026, 12:19 PM IST
pushkar singh dhami meets chef keshav negi

सार

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे शेफ केशव नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर सहयोग के लिए आभार जताया।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले से जुड़े उत्तराखण्ड निवासी शेफ केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सहयोग, संवेदनशीलता और लगातार बनाए गए संपर्क के लिए उनका आभार व्यक्त किया। श्री नेगी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के दौरान राज्य सरकार की ओर से मिले समर्थन ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में मदद की। उन्होंने परिवार सहित मुख्यमंत्री से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Delhi Hotel Fire Case: मुख्यमंत्री ने जाना हालचाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केशव नेगी का कुशलक्षेम जाना और उनसे पूरे मामले की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि प्रदेश का कोई नागरिक किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करता है, तो सरकार उसके साथ खड़ी रहेगी।

CM Dhami Statement: संकट के समय नागरिकों का मनोबल बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में सरकार की भूमिका केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि प्रभावित लोगों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संबंधित एजेंसियों और विभागों के साथ समन्वय बनाए रखें, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Keshav Negi Case: पहले भी फोन पर की थी बात, दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी किया था संपर्क

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इससे पहले भी केशव नेगी से दूरभाष पर बातचीत कर उनका हालचाल जान चुके हैं। उस समय भी उन्होंने भरोसा दिलाया था कि उत्तराखण्ड सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी बातचीत की थी और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था।

परिवार सहित मुख्यमंत्री से मिले केशव नेगी, दोबारा जताया आभार

मुख्यमंत्री की पहल और सहयोग से प्रभावित होकर केशव नेगी अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुश्किल समय में मिला यह समर्थन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी उन्हें सकारात्मक रहने और कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने दोहराया कि उत्तराखण्ड सरकार प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Uttarakhand News: रूस में फंसे दो भाई लौटे, CM धामी के प्रयास से बची जान
Uttarakhand News: तमक नाले में बड़ा कमाल, रिकॉर्ड समय में बहाल हुआ यातायात