Uttarakhand News: धामी सरकार का नया मिशन, अब हर घर पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Published : Jun 09, 2026, 04:48 PM IST
pushkar singh dhami launch meri yojana audio version

सार

Meri Yojana: ‘मेरी योजना’ में कौन-कौन सी सरकारी योजनाएं शामिल हैं? ‘मेरी योजना’ के ऑडियो संस्करण से लोगों को क्या फायदा होगा? क्या स्वरोजगार और शिक्षा योजनाओं तक पहुंच आसान होगी? धामी सरकार की इस नई पहल ने कई अहम सवालों को चर्चा में ला दिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे आम लोगों को योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी और लाभ समय पर पहुंचे। इसी दिशा में ‘मेरी योजना’ पुस्तक एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी एक मंच पर

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुस्तक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को सरल और सहज भाषा में संकलित किया गया है। इसमें स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग लगातार नवाचार करते रहें। साथ ही शासनादेशों और सरकारी निर्देशों को भी आम जनता की समझ के अनुरूप सरल भाषा में जारी किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग उनका लाभ उठा सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा आगे

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल पूरा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नई नीतियों और कानूनों के माध्यम से देश के विकास को मजबूत आधार प्रदान कर रही है। इसके साथ ही उत्तराखंड को भी केंद्र सरकार से विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे राज्य के विकास कार्यों को नई गति मिली है।

उत्तराखंड में सड़क, रेल, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में तेज विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की निरंतर वित्तीय सहायता से उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई संपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के विकास में भी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि विकास का लाभ राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंचे। इसी दिशा में विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं और महिलाओं को मिल रहे नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की कार्यशैली के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और प्रति व्यक्ति आय में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, महक क्रांति योजना, एरोमा वैली, मिशन एप्पल और अन्य रोजगार आधारित योजनाओं के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन योजनाओं से स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

आकाशवाणी और रेडियो स्टेशनों पर प्रसारित होगा ऑडियो संस्करण

इस अवसर पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव श्री दीपक कुमार ने बताया कि ‘मेरी योजना’ पुस्तक का ऑडियो संस्करण आकाशवाणी सहित विभिन्न रेडियो स्टेशनों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग अब तक इस पुस्तक के चार संस्करण प्रकाशित कर चुका है और इसका डिजिटल संस्करण भी पहले ही जारी किया जा चुका है। ऑडियो संस्करण के माध्यम से योजनाओं की जानकारी अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सूचना विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

VIDEO:परिवार ने खोली पानी की टंकी तो उड़े होश, अंदर रेंग रहा था 27 सांपों का 'डेथ ट्रैप'!
Uttarakhand News: रामपाल सिंह ने संभाला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष का कार्यभार