उत्तराखंड: महिला दिवस पर समानता का संकल्प! क्या बोलीं मुख्य सचिव?

Published : Mar 08, 2025, 11:51 AM IST
Ritu

सार

उत्तराखंड में महिला दिवस पर मुख्य सचिव ने समानता का संकल्प लेने का आग्रह किया। महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार पर जोर दिया गया।

उत्तराखंड। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सचिवालय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया| सचिवालय के सभी कार्मिकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि मेरा सभी से आग्रह है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम महिलाओ को समानता का अधिकार देने का संकल्प लें | हम सभी को प्रतिज्ञा करनी होगी कि यदि हम अपने आसपास, परिवार या समाज में कहीं भी महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव देखे तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे | हमें महिलाओ की शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है| इससे हम पूरे समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं | 

विकसित भारत, सशक्त उत्तराखंड विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें अपनी आधी आबादी को बराबरी का अधिकार देते हुए कार्यबल में शामिल करना होगा | यदि हमे जीएसडीपी को दुगना करने का लक्ष्य जल्द पूरा करना है तो अधिक से अधिक महिलाओं को भी वर्कफोर्स से जोड़ना होगा | इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों तथा होमगार्ड को सम्मानित किया |

कार्यक्रम में सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे |

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Uttarakhand Census 2027: 1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 16 नवंबर से खुद दे सकेंगे जानकारी
Char Dham Helicopter Services: DGCA के नए नियम के बाद सहस्रधारा से उड़ानें ठप