सूरत में बड़ा हादसा- खुदाई करते समय पार्किंग की दीवार ढही, अब तक 4 मजदूरों की मौत

प्रक्षदर्शी बताते हैं कि दीवार ढहने की आवाज सुनकर 2-3 मजदूर भाग निकले थे, जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए और लोगों को आवाज लगाई और रेस्क्यू व फायर की टीम को फोन किया।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 23, 2021 11:59 AM IST / Updated: Mar 23 2021, 05:35 PM IST

सूरत (Gujarat) ।  मोटा वराछा इलाके में एक बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। खुदाई के दौरान पार्किंग की दीवार ढहने से मलबे में 8 मजदूर दब गए थे, जिनमें से 4 के शव निकाल लिए गए हैं। अब भी अन्य 4 मजदूर दबे हुए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर दीवार के पास ही नाली के लिए खुदाई कर रहे थे। रेस्क्यू व फायर की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

जानिए हादसे से जुडी बड़ी बातें
-मिट्टी गीली होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
-कंस्ट्रक्शन साइट पर चिकनी गीली मिट्टी का ढेर है। 
-दीवार धंसने के चलते आसपास की मिट्टी का बड़ा टीला भी ढह गया है।
-मजदूरों के ऊपर पहले दीवार गिरी फिर, मिट्टी का ढेर। इसी के चलते मलबे में दबे मजदूरों को खोजने में परेशानी आ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई ये कहानी
प्रक्षदर्शी बताते हैं कि दीवार ढहने की आवाज सुनकर 2-3 मजदूर भाग निकले थे, जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए और लोगों को आवाज लगाई और रेस्क्यू व फायर की टीम को फोन किया।
 

Share this article
click me!