Tarot Horoscope Today 30 जून 2022 टैरो राशिफल: मेष-मिथुन राशि वाले रहें अलर्ट, कर्क वालों के लिए है अच्छी खबर

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, आर्कना शब्द की उत्पत्ति आर्कन शब्द से हुई है। टैरो के मेजर अर्काना के डेक में पहले 22 कार्ड शामिल हैं।

Manish Meharele | / Updated: Jun 30 2022, 05:15 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड किसी व्यक्ति के जन्म से मृत्यु और पुनर्जन्म तक की जीवन की यात्रा में प्रमुख घटनाओं को दर्शाते हैं। इन 22 कार्डों में से प्रत्येक का एक विशेष अर्थ है, एक निश्चित महत्व है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 30 जून, गुरुवार को मेष राशि वाले प्रॉपर्टी लेते समय हड़बड़ी न करें, इनका कलर फिरौजी, लकी नंबर 7 है। वृषभ राशि वालों को अपने काम में सफलता मिलेगी, इनका लकी कलर नारंगी और लकी नंबर 1 रहेगा। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, इनका लकी कलर मरून और लकी नंबर 2 है। आगे जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

ये भी पढें...

जुलाई 2022 में बुध ग्रह 3 बार बदलेगा राशि, शनि और गुरु की बदलेगी चाल, राशियों पर ऐसा होगा असर


 

Share this article
click me!