7 जुलाई 2022 टैरो राशिफल: मेष-वृषभ राशि वालों का दिन रहेगा हैप्पी, इस राशि वालों के रिलेशन की खुल सकती है पोल

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरो कार्ड के इतिहास की बात करें तो ज्योतिष की इस विधा की शुरुआत लगभग 2 हजार साल पहले हुई थी। सेल्टिक नामक देश के लोगों द्वारा सर्वप्रथम इस विद्या से भविष्य जानने का प्रयास किया जाता था।

Manish Meharele | Published : Jul 6, 2022 8:54 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड के माध्यम से भी भूत, भविष्य और वर्तमान से जुड़े रहस्यों को जाना जा सकता है। । टैरो कार्ड्स के अनुसार, 7 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वाले युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा, इनका लकी कलर हरा और लकी नंबर 4 है। वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा, इनका लकी कलर जामुनी और लकी नंबर 6 है। मिथुन राशि वालों का ध्यान पैसों पर होगा, इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 8 है। आगे जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके रिलेशनशिप के बारे में परिवार वालों को पता चल जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल-पुथल सा लगेगा, दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

ये भी पढ़ें-

शनि के राशि बदलने से इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, क्या आप पर भी होगा साढ़ेसाती और ढय्या का असर?

Shani Vakri 2022: 12 जुलाई को शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों का आने वाला समय हो सकता है अच्छा

Budh Gochar July 2022: 16 जुलाई तक मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?
 

Share this article
click me!