Aquarius Tarot Yearly Horoscope 2023 कुंभ टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Aquarius Tarot Yearly Horoscope 2023: टैरोट कार्डस के अनुसार, साल 2023 में कुंभ राशि वाले लोग खर्च अधिक करेंगे, जिसका सीधा असर उनकी आर्थिक स्थिति पर होगा। इस साल इन्हें अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है।

Chirag Daruwalla | Published : Nov 25, 2022 11:00 AM IST / Updated: Nov 25 2022, 05:07 PM IST

उज्जैन. टैरो राशिफल 2023 के अनुसार, जून से अक्टूबर के बीच इस राशि के लोगों को अच्छा-खासा धन लाभ होगा। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें भी मनचाहा प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। (कुंभ टैरो राशिफल 2023) इस साल इनकी सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिसके चलते खर्च भी अधिक होगा। साल की शुरूआत के 4 महीने ठीक नहीं कहे जा सकते। इस दौरान इन्हें सावधान रहना होगा। देश के प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर चिराग दारूवाला से जानिए कुंभ राशि (Aquarius Tarot Yearly Horoscope 2023) वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023…
  
कुंभ टैरो आर्थिक राशिफल 2023 (Aquarius Tarot Financial Horoscope 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक मामलों में यह साल मिला-जुला असर देने वाला रहेगा, लेकिन इस साल खर्च अधिक होने के कारण इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। इस वर्ष आपको अपनी आमदनी बढ़ाने पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। जून से अक्टूबर तक आपके पास धन का अच्छा स्रोत रहेगा और आप अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। अप्रैल के बाद का समय बेहद शुभ रहने वाला है और इस बात का संकेत दे रहा है कि इस अवधि के दौरान आप पेशेवर रूप से या दोस्तों, जीवनसाथी या पेशेवर भागीदारों के माध्यम से भी पैसा कमा पाएंगे।

कुंभ टैरो करियर, नौकरी और व्यवसाय राशिफल 2023 (Aquarius Tarot Career, Job & Business Horoscope 2023)
गणेशजी कहते हैं कि करियर के लिहाज से यह साल मिलाजुला रहने की संभावना है। साल की शुरुआत काफी बेहतर रहेगी। इस दौरान आप अपने काम के प्रति अधिक फोकस्ड रहेंगे। मई के बाद कार्य क्षेत्र से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने कार्य क्षेत्र और पेशे में बहुत प्रगति करेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में किसी काम से जुड़े हैं तो आय के नए स्रोत मिलने के प्रबल संकेत हैं। आपको मनचाहा लाभ मिलेगा और आप अपने व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे। जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में अधिक सम्मान मिलेगा। 

कुंभ टैरो फैमिली राशिफल 2023 (Aquarius Tarot Family Horoscope 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस वर्ष कुम्भ राशि के लोगों के परिवार में सामंजस्य बना रहेगा तो कभी-कभी परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष कुंभ राशि के लोगों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। विवाहित कुंभ राशि वालों को दूसरी संतान का सुख मिल सकता है। इसके अलावा विवाह के लिहाज से भी कुंभ राशि के लोगों के लिए यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ये आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

कुंभ टैरो लव राशिफल 2023 (Aquarius Tarot Love Horoscope 2023)
गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए साल 2023 प्रेम जीवन के लिहाज से काफी मिलाजुला अनुभव साबित हो सकता है। पूरे साल आपसी संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। साल की शुरुआत में आपको बहुत सावधान रहना होगा। इस दौरान प्रेमी युगल गलतफहमियों का शिकार हो सकते हैं जिससे प्रेमी जोड़ों के बीच मनमुटाव के आसार हैं। इस साल वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रिश्तों के बीच छोटी-छोटी बातों को बनते हुए देखा जा सकता है, यानी बेमतलब की बातों पर भी लंबी बहस हो सकती है। साल के शुरुआती चार महीनों में आपका तनाव बढ़ने की प्रबल संभावना रहेगी।

कुंभ टैरो हेल्थ राशिफल 2023 (Aquarius Tarot Health Horoscope 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस साल कुंभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए जरूरी है कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले ही सतर्क हो जाएं। चुनौतीपूर्ण समय आने की प्रबल संभावना है, इस दौरान हाथ, पेट और किडनी से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा वायु रोगों और जोड़ों के मामले में भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। नियमित रूप से योगाभ्यास करते रहें और डॉक्टरी सलाह लेते रहें, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


ये भी पढ़ें-


Aries Tarot Horoscope 2023 मेष टैरो राशिफल 2023: क्या मेष राशि वाले बना पाएंगे खर्च और आमदनी में बैलेंस?

Taurus Tarot Horoscope 2023 वृष टैरो राशिफल 2023: नौकरी या बिजनेस, वृष वालों को किसमें मिलेगा सफलता?

Gemini Tarot yearly Horoscope 2023 मिथुन टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Cancer Tarot yearly Horoscope 2023 कर्क टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Leo Tarot Yearly Horoscope 2023 सिंह टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Virgo Tarot Yearly Horoscope 2023 कन्या टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Libra Tarot Yearly Horoscope 2023 तुला टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Scorpio Tarot Yearly Horoscope 2023 वृश्चिक टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Sagittarius Tarot Yearly Horoscope 2023 धनु टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2023 मकर टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Pisces Tarot Yearly Horoscope 2023 मीन टैरो राशिफल 2023 Tarot Card Varshik Rashifal 2023

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!