
Flipkart Best AC Deals: गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है और ऐसे में बिना एसी के घर में टिकना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी नया एसी लेने का सोच रहे हैं लेकिन बजट 23 से 29 हजार रुपये के बीच है, तो इस समय Flipkart पर कई बढ़िया डील्स चल रही हैं। खास बात ये है कि इनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कन्वर्टिबल मोड, टर्बो कूलिंग और Wi-Fi जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। जानिए 30 हजार रुपये से कम कीमत में बेस्ट एसी ऑप्शन।
अगर आपका कमरा छोटा है और आप कम बजट में स्मार्ट फीचर्स वाला एसी चाहते हैं, तो रियलमी (Realme) TechLife का ये मॉडल काफी अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसमें Wi-Fi सपोर्ट मिलता है, यानी आप मोबाइल से भी एसी कंट्रोल कर सकते हैं। 1 टन क्षमता वाला ये एसी छोटे कमरे के लिए सही रहेगा और इसकी 3 स्टार रेटिंग बिजली की बचत भी ठीक-ठाक करती है। कंपनी का दावा है कि इसका सालाना बिजली खर्च करीब 587 यूनिट के आसपास रहेगा। सबसे अच्छी बात इसकी कीमत है। करीब 25 हजार रुपये में मिलने वाला ये एसी उन लोगों के लिए बढ़िया है जो पहली बार एसी खरीद रहे हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। साथ में 10 साल की कंप्रेसर वारंटी भी मिल रही है, जिससे लंबे समय तक टेंशन कम रहती है। Flipkart पर इसपर 49% तक की छूट मिल रही है।
अगर बजट थोड़ा टाइट है और 23 हजार के आसपास एसी चाहिए, तो MarQ का ये मॉडल काफी चर्चा में है। Flipkart का अपना ब्रांड होने की वजह से इसकी कीमत काफी एग्रेसिव रखी गई है। इसमें 5-in-1 कन्वर्टिबल मोड मिलता है, यानी जरूरत के हिसाब से कूलिंग कंट्रोल कर सकते हैं। टर्बो कूल टेक्नोलॉजी की वजह से तेज गर्मी में भी कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। छोटे कमरे या स्टडी रूम के लिए ये अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है। हालांकि प्रीमियम ब्रांड जैसा फिनिश शायद न मिले, लेकिन फीचर्स के हिसाब से वैल्यू फॉर मनी डील जरूर लगती है। इस पर 52% तक की छूट उपलब्ध है।
अगर आपका कमरा थोड़ा बड़ा है और 1.5 टन एसी चाहिए, तो MarQ का 2026 मॉडल देखने लायक है। इसकी कीमत करीब 27 हजार रुपये है, जो 1.5 टन इन्वर्टर एसी के हिसाब से काफी आकर्षक मानी जाएगी। इसमें भी 5-in-1 कन्वर्टिबल फीचर और टर्बो कूलिंग दी गई है। यानी जरूरत पड़ने पर ज्यादा कूलिंग और कम जरूरत पर बिजली बचाने का विकल्प मिलता है। 111 से 150 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए इसे अच्छा माना जा सकता है। जिन लोगों का फैमिली रूम या मिड-साइज बेडरूम है, उनके लिए ये बढ़िया चुनाव हो सकता है। इस पर 46% तक छूट मिल रही है।
अगर आप थोड़ा भरोसेमंद और प्रीमियम ब्रांड देख रहे हैं, तो हायर (Haier) का ये मॉडल काफी मजबूत दावेदार लगता है। इसकी कीमत करीब 29 हजार रुपये है। इसमें ट्विन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कूलिंग स्मूद रहती है और आवाज भी कम आती है। कंपनी 5 साल तक प्रोडक्ट वारंटी और 12 साल तक कंप्रेसर वारंटी दे रही है, जो इसे बाकी कई मॉडल से अलग बनाती है। जो लोग लंबे समय के लिए एसी खरीदना चाहते हैं और सर्विस को लेकर ज्यादा भरोसा चाहते हैं, उनके लिए ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस पर 35% तक छूट है।
अगर आपको बड़े कमरे के लिए कम कीमत में 1.5 टन एसी चाहिए, तो Hisense का मॉडल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसकी कीमत करीब 26 हजार रुपये है। इसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है और कंपनी PCB पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है। बड़े कमरे के लिए ये एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन माना जा सकता है। हालांकि ब्रांड उतना बड़ा नहीं है जितना LG या Daikin, लेकिन फीचर्स और कीमत का कॉम्बिनेशन काफी आकर्षक लगता है। इस मॉडल पर 39 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।