
Acer TravelLite TL24-54M Laptop: एसर ने भारत में अपना नया TravelLite TL24-54M बिजनेस लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Intel के नए Core Series 3 प्लेटफॉर्म पर आधारित भारत का पहला बिजनेस लैपटॉप है। यह प्रोसेसर Intel की लेटेस्ट 18A Process Node Technology पर तैयार किए गए हैं। Acer ने इस लैपटॉप को खासतौर पर एंटरप्राइज, SMB (Small and Medium Business), शिक्षण संस्थानों और सरकारी संगठनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें AI-Ready फीचर्स, एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी, दमदार परफॉर्मेंस और हल्का डिजाइन दिया गया है, जिससे बड़े स्तर पर IT अपग्रेड और डिप्लॉयमेंट आसान हो सके।
Acer का कहना है कि TravelLite Series को ऐसे कमर्शियल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जिन्हें बेहतर परफॉर्मेंस के साथ किफायती और भविष्य के लिए तैयार लैपटॉप चाहिए। Intel Core Series 3 प्लेटफॉर्म के साथ यह लैपटॉप बेहतर रिस्पॉन्स, बेहतर पावर एफिशिएंसी, AI-आधारित कंप्यूटिंग और आधुनिक कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य बिजनेस यूजर्स को नेक्स्ट जेनरेशन का कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस देना है।
TravelLite TL24-54M का डिजाइन हल्का और प्रीमियम है। इन फीचर्स की मदद से ऑफिस, मीटिंग और क्लासरूम में काम करना बेहद आसान हो जाता है।
Acer TravelLite TL24-54M में Intel Core Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके 64GB तक DDR5 RAM का सपोर्ट, PCIe Gen4 SSD स्टोरेज, तेज मल्टीटास्किंग, बिजनेस एप्लिकेशन के लिए बेहतर परफॉर्मेंस और AI-आधारित वर्कफ्लो का सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप खासतौर पर उन संस्थानों के लिए बनाया गया है जो लिमिटेड बजट में बेहतर कंप्यूटिंग क्षमता चाहते हैं।
TravelLite TL24-54M में सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसमें कई एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें..
ये फीचर्स हाइब्रिड वर्किंग एन्वायर्नमेंट में डेटा सुरक्षा को बेहतर बनाते हैं।
यह लैपटॉप कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए MIL-STD 810H Certification के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें कई आधुनिक विकल्प दिए गए हैं, जिनमें..
Acer FlexiCharger बैटरी की हेल्थ और लाइफसाइकिल मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में मदद करती है।
Intel Core Series 3 प्लेटफॉर्म और Acer की कमर्शियल कंप्यूटिंग विशेषज्ञता के साथ यह लैपटॉप बड़े संगठनों के लिए एक स्केलेबल और भविष्य के लिए तैयार समाधान के रूप में पेश किया गया है।
Acer ने बताया कि TravelLite TL24-54M कंपनी के कमर्शियल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य एंटरप्राइज, सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य कमर्शियल ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करना है।
Acer India के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुधीर गोयल ने कहा कि आज के समय में कंपनियों और संस्थानों को ऐसे लैपटॉप की जरूरत है जो सुरक्षित, भरोसेमंद, किफायती और AI बेस्ड वर्क को आसानी से संभाल सकें। Intel Core Series 3 प्लेटफॉर्म पर आधारित Acer TravelLite इसी जरूरत को पूरा करता है। यह एंटरप्राइज, एजुकेशन और सरकारी संगठनों को बेहतर परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और आसान मैनेजमेंट उपलब्ध कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस लॉन्च के साथ Acer अपने कमर्शियल पोर्टफोलियो को और मजबूत बना रहा है, ताकि अधिक से अधिक संस्थानों तक मॉर्डन कंप्यूटिंग तकनीक पहुंचाई जा सके।
Intel India के सीनियर डायरेक्टर- ग्लोबल अकाउंट्स पीपी सुनील आचार्य ने कहा कि Intel 18A तकनीक पर आधारित Core Series 3 प्लेटफॉर्म को मेनस्ट्रीम के लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस, पावर एफिशिएंसी और AI-इनेबल्ड एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है। Acer के साथ यह साझेदारी बिजनेस और शिक्षण संस्थानों को भविष्य के लिए तैयार और भरोसेमंद कंप्यूटिंग समाधान उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।