Amazon ला रहा स्मार्ट टीवी, इंसानों की तरह सुनेगा फिर बोलेगा, देखें फीचर्स

Published : Sep 05, 2021, 10:40 AM ISTUpdated : Sep 05, 2021, 10:48 AM IST
Amazon ला रहा स्मार्ट टीवी, इंसानों की तरह सुनेगा फिर बोलेगा, देखें फीचर्स

सार

Amazon branded TV  में कई सारी खूबियां होंगी। ये वॉयस कमांड पर काम करेगा। ये ना केवल आपकी बात सुनेगा बल्कि रिप्लाई भी करेगा। स्मार्ट के सभी स्पेशल फीचर भी इसमें मौजूद रहेंगे। भारत में मौजूद एलजी, सैमसंग, एमआई जैसी  कंपनियों को  अमेजन टक्कर दे सकता है।

टेक डेस्क। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन जल्द ही अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अमेजन की अक्टूबर में ब्रांडेड टीवी (Amazon branded TV) लॉन्च करने की योजना है।  फिलहाल ये टीवी अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद भारत सहित पूरी दुनिया के बाजारों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस तरह के फीचर्स वाली ये एकमात्र टीवी हो सकती है। अभी से लोगों में इस स्मार्ट टीवी को लेकर उत्सकता देखी जा रही है।

अक्टूबर तक आ सकता है Amazon branded TV
अमेजन अपना स्मार्ट टीवी (Amazon branded TV) अमेरिका में लॉन्च करेगा। बता दें कि इसके पहले अमेजन स्मार्ट डिस्प्ले, स्मार्ट स्पीकर और फायर टीवी स्टिक्स जैसे प्रोडक्ट्स भी बाजार में ला चुकी है।  
 

फीचर्स कर देंगे हैरान

अमेजन का ये टेलीविजन Amazon Alexa के साथ आएगा। स्क्रीन साइज 55 से 75 सेंटीमीटर के बीच होगा, जानकारी के मुताबिक इसे किसी अन्य कंपनी (संभवतया TCL ) द्वारा डिजाइन और मैन्यूफैक्चर किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस स्मार्ट टीवी में कई सारी खूबियां होंगी। ये वॉयस कमांड पर काम करेगा। ये ना केवल आपकी बात सुनेगा बल्कि रिप्लाई भी करेगा। बाजार में इस समय मौजूद स्मार्ट के सभी स्पेशल फीचर भी इसमें मौजूद रहेंगे।

Amazon खुद के डिजाइन टीवी पर भी कर रहा काम
 अमेजन (Amazon) एक खुद के डिजाइन किए हुए टीवी पर भी काम कर रही है। फिलहाल इस टीवी के निर्माण में कितनी प्रोग्रेस हुई है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। Amazon Brand TV सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन भारत के बड़े मार्केट पर सभी कंपनियों की निगाह है, ऐसे में भारत में मौजूद एलजी, सैमसंग, एमआई जैसी  कंपनियों को अब अमेजन भी टक्कर दे सकता है। 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स