काम की खबर: Google की नई सर्विस, खोजें सबसे पास का वैक्सीन सेंटर, आसानी से बुक करें स्लॉट

Published : Sep 02, 2021, 12:01 PM ISTUpdated : Sep 02, 2021, 12:03 PM IST
काम की खबर: Google की नई सर्विस, खोजें सबसे पास का वैक्सीन सेंटर, आसानी से बुक करें स्लॉट

सार

Google सर्च और Google मैप पर कोविड -19 वैक्सीन से जुड़ी जानकारी जैसे कि वैक्सीन की उपलब्धता और कीमत बताई जाएगी। यूजर्स अपने सबसे पास के वैक्सीनेशन सेंटर पर जा सकते हैं और स्लॉट बुक कर सकते हैं। 

नई दिल्ली. कोविड-19 वैक्सीन को लेकर गूगल ने बड़ी सुविधा देने का ऐलान किया है। अब इंडियन यूजर्स Google सर्च और Google मैप से कोविड -19 वैक्सीन से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। Google ने कहा कि इस हफ्ते से वे हर केंद्र पर अपॉइंटमेंट स्लॉट की जानकारी देना शुरू कर देंगे। गूगल यूजर्स को 8 भारतीय भाषाओं में सर्च की सुविधा होगी।

वैक्सीन से जुड़ी क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
Google सर्च और Google मैप पर कोविड -19 वैक्सीन से जुड़ी जानकारी जैसे कि वैक्सीन की उपलब्धता और कीमत बताई जाएगी। यूजर्स अपने सबसे पास के वैक्सीनेशन सेंटर पर जा सकते हैं और स्लॉट बुक कर सकते हैं। 

कोविड -19 अभी भी दुनिया के कुछ हिस्सों में कहर बरपा रहा है और वायरस को रोकने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र समाधान है।

Google ने कहा कि इस हफ्ते से हर सेंटर पर अपॉइंटमेंट स्लॉट की उपलब्धता, कीमत और स्लॉट बुक करने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अपने पास के कोविड वैक्सीन सेंटर की जानकारी के लिए Google सर्ज पर बस "कोविड वैक्सीन नियर मी" टाइप करना होगा। इसके बाद Google आपको उन अस्पतालों की लिस्ट दिखाएगा, जिनके पास covid-19 वैक्सीन स्लॉट हैं। इसके बाद अपने पास के सेंटर को चुन सकते हैं।

किन 8 भाषाओं में सुविधा मिलेगी?
आप अपनी पहली या दूसरी कोविड -19 वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए "बुक अपॉइंटमेंट" पर टैप कर सकते हैं। गूगल सर्च की डायरेक्टर हेमा बुदराजू ने कहा, ये नई सर्विस वैक्सीनेशन को और आसान बना देगी। 

अंग्रेजी के अलावा यूजर्स हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, गुजराती और मराठी सहित 8 भारतीय भाषाओं में भी खोज कर सकते हैं।  

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स