
टेक डेस्क: जब भी हम कहीं पर जॉब के लिए अप्लाई करते हैं तो हमारा सबसे पहला इम्प्रेशन हमारे जॉब एप्लिकेशन या सीवी से पड़ता है। सीवी वो डॉक्युमेंट होता है जिसमें इंसान अपनी सारी जानकारी देता है। इन जानकारियों के आधार पर ही कंपनी ये फैसला करती है कि सामने वाला उनकी जॉब के लिए कितना योग्य है? इन दिनों सोशल मीडिया पर दुनिया के रईस लोगों में गिने जाने वाले स्टीव जॉब्स के सीवी की तस्वीर वायरल हो रही है। लोग ये देखकर हैरान हैं कि एपल जैसी कंपनी खड़ी करने वाले स्टीव जॉब्स ने कभी दूसरी कंपनी में जॉब के लिए अपने बारे में क्या-क्या बताया था।
एप्लिकेशन में दी ऐसी जानकारी
स्टीव जॉब्स ने 1973 में इस जॉब के लिए अप्लाई किया था। उनका सीवी मात्र एक पेज का था। लेकिन इसमें भी स्टीव की क्रिएटिविटी देखी जा सकती है। स्टीव ने अपने एक पेज के सीवी में अपनी खासियत अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना लिखा था। साथ ही उन्होने पते में घर की जगह अपने कॉलेज का एड्रेस डाला था, जहां वो मात्र 6 महीने रहे थे।
सीवी में बताए किस स्किल में दमदार
इस सीवी में स्टीव ने लिखा कि उन्हें कंप्यूटर और कैलकुलेटर में काफी इंट्रेस्ट है। साथ ही तकनीक में उनका ख़ास रुझान भी मेंशन किया गया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और तक डिजाइन में इंट्रेस्ट की भी स्टीव ने सीवी में जानकारी दी। ये सीवी आम सीवी जैसा नहीं है। स्टीव ने इसे क्वेश्चनेयर फॉर्म में बनाया था।
हो रही है नीलामी
स्टीव जॉब्स के इस सीवी की नीलामी आज से तीन साल पहले भी की जा चुकी है। तब इसने 1 करोड़ 27 लाख रुपए जमा किये थे। अब इसे खरीदने वाले ने इसे दुबारा नीलाम करने का फैसला किया है। नीलामी 24 फरवरी से शुरू होगी और 24 मार्च तक चलेगी। इसे आप भी Charterfields की साइट से खरीद सकते हैं।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News