लॉन्च हुआ boAt Airdopes 181 TWS, एक चार्ज में 20 घंटे तक सुन पाएंगे म्यूजिक

Published : Jan 21, 2022, 06:04 PM IST
लॉन्च हुआ boAt Airdopes 181 TWS, एक चार्ज में 20 घंटे तक सुन पाएंगे म्यूजिक

सार

BoAt Airdopes 181 TWS बाजार के बजट मांग को पूरा करता है और 1,499 रुपए में उपलब्ध होगा। 

टेक डेस्क. boAt ने भारतीय बाजार के बजट वायरलेस सेगमेंट को पूरा करने के लिए नए ईयरबड्स boAt Airdopes 181 TWS लॉन्च किया है। BoAt Airdopes 181 TWS फीचर्स में 10 मिमी ड्राइवर, ब्लूटूथ 5.2 और एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक का प्लेटाइम शामिल है। ईयरबड्स को पहले ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर लिस्ट किया गया था, कंपनी ने अब केवल कीमत की घोषणा की है।

boAt Airdopes 181 TWS की भारत में कीमत

BoAt Airdopes 181 TWS बाजार के बजट मांग को पूरा करता है और 1,499 रुपए में उपलब्ध होगा। खरीदार उन्हें चार रंग विकल्पों में खरीद सकते हैं जिसमें बोल्ड ब्लू, कार्बन ब्लैक, कूल ग्रे और स्पिरिट व्हाइट शामिल है। ईयरबड्स फिलहाल Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं।

boAt Airdopes 181 TWS की फीचर्स

TWS  एक बीस्ट मोड के साथ आती है जो गेमिंग के दौरान 65 मिलीसेकंड का फास्ट रेस्पॉन्स रेट ऑउटपुट करता है। Airdopes 181 TWS  कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। ईयरबड्स में 4 घंटे का प्लेबैक चार्ज दिया गया है और यह केस 20 घंटे के प्लेबैक के साथ आता है। आप चार्जिंग केस की मदद से इसे आप 4 बार चार्ज कर सकते हैं। यह फास्ट चार्ज (ASAP चार्ज) 10 मिनट के चार्ज के साथ 1.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक  सुन सकते हैं।

boAt Airdopes की स्पेसिफिकेशन

डिजाइन की बात करें तो boAt Airdopes 181 TWS एक टेपरिंग स्टेम और रबर टिप्स के साथ आता है। इसे प्लास्टिक से बनाया गया है और इसका वजन 2.9 ग्राम है। BoAt Airdopes 181 TWS में इंस्टेंट वेक 'एन' पेयर, टच कंट्रोल, IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग, टाइप-सी पोर्ट और वॉयस असिस्टेंट के लिए सपोर्ट है। ईयरबड्स यूजर को बेहतर ऑडियो अनुभव देने का वादा करता है। BoAt Airdopes 181 TWS में 10mm ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें कंपनी के अब सिग्नेचर पंची और पावरफुल साउंड आउटपुट देने के ट्यून किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 

जानिए क्या है Apple का AirTag जिसका कार चोरी से लेकर लड़की का पीछा करने में किया जा रहा इस्तेमाल

अब Window 11 में खेल पाएंगे Android Game, यहां देखिए पूरी डिटेल

गेमिंग के शौकीनों के लिए आ रहा Lenovo Legion Y90 स्मार्टफोन, थर्मल कूलिंग फीचर्स से होगा लैस

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स