Facebook ने लॉन्च किया BARS ऐप, इस पर बना सकते हैं 60 सेकंड का म्यूजिक वीडियो

Published : Feb 28, 2021, 05:50 PM ISTUpdated : Feb 28, 2021, 05:54 PM IST
Facebook ने लॉन्च किया BARS ऐप, इस पर बना सकते हैं 60 सेकंड का म्यूजिक वीडियो

सार

फेसबुक (Facebook) ने टिकटॉक जैसा अपना नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम BARS है। यह खास तौर पर म्यूजिक के शौकीनों के लिए बनाया गया है। इस ऐप के जरिए 60 सेकंड का म्यूजिक वीडियो क्रिएट और शेयर किया जा सकता है।  

टेक डेस्क। फेसबुक (Facebook) ने टिकटॉक जैसा अपना नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम BARS है। यह खास तौर पर म्यूजिक के शौकीनों के लिए बनाया गया है। इस ऐप के जरिए 60 सेकंड का म्यूजिक वीडियो क्रिएट और शेयर किया जा सकता है। फेसबुक के न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (NEP) टीम ने इस ऐप को डेवलप किया है। इसमें राइम्स और लिरिक्स का सजेशन भी मिलेगा। इस पर रैपर म्यूजिक वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकेंगे। बता दें कि यह न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (NEP) टीम का दूसरा म्यूजिक ऐप है। इसके पहले उसने म्यूजिक वीडियो ऐप कोलाब (Collab) को लॉन्च किया था।

मिलेंगे राइम्स और लिरिक्स
फेसबुक के कोलाब ऐप का मुख्य जोर दूसरों के सथ ऑनलाइन म्यूजिक क्रिएट करने पर था, वहीं BARS में अपने रैपर्स वीडियो बनाने और उन्हें शेयर करने की सुविधा दी गई है। इस ऐप में सैकड़ों बीट्स दिए गए हैं, जिनमें यूजर्स को अपना मनपसंद बीट चुन कर उस पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह ऐप अपने आप राइम्स और लिरिक्स का सजेशन भी देता है।

बनेगा 60 सेकंड का वीडियो
BARS ऐप पर चैलेंज मोड भी दिया गया है। इस पर यूजर ऑटो सजेस्टेड वर्ड्स क्यू के साथ फ्रीस्टाइल रैप कर सकता है। यह गेमिंग जैसा एक्सपीरियंस देने वाला ऐप है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रैप में इंटरेस्ट रखते हैं। वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद उसे फोन की गैलरी में सेव करके रखा जा सकता है या सीधे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है।

टिकटॉक जैसा है इंटरफेस
BARS ऐप का यूजर इंटरफेस टिकटॉक (TikTok) से काफी मिलता-जुलता है। यह दो टैब वर्टिकल वीडियो वाला इंटरफेस है। इसमें फीचर और न्यू फीड दी गई है, जो टिकटॉक के फॉलो और फॉर यू के जैसा है। BARS की स्क्रीन पर नीचे की ओर दाहिनी तरफ इंगेजमेंट बटन दिया गया है।  

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स