फेसबुक को भी लगी ट्विटर वाली बीमारी, मेटा में हो सकती है बड़े पैमाने पर छंटनी

Published : Nov 07, 2022, 12:02 PM IST
फेसबुक को भी लगी ट्विटर वाली बीमारी, मेटा में हो सकती है बड़े पैमाने पर छंटनी

सार

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा में इस सप्ताह कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी का फैसला हो सकता है। पिछले कई महीनों से मेटा कमाई के मामले में संघर्ष कर रही है। इसके चलते कंपनी ने खर्च घटाने का फैसला किया है।  

वाशिंगटन। अरबपति कारोबारी एलोन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के बाद ट्विटर के आधे कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। अब ऐसी खबर आई है, जिससे लग रहा है कि फेसबुक को भी ट्विटर वाली बीमारी लग गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक की मूल कंपनी मेटा इस सप्ताह बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू करने की योजना बना रही है। इससे हजारों कर्मचारी प्रभावित होंगे। कितने लोगों की या किस विभाग में छंटनी की जाएगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में मेटा के विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए 87 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। 2021 की तुलना में 2022 में कर्मचारियों की संख्या में 28 फीसदी की वृद्धि की गई थी। 

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को आर्थिक मंदी के लिए खुद को तैयार करने की चेतावनी दी है। कंपनी के अधिकारियों ने पहले ही कर्मचारियों को इस सप्ताह से शुरू होने वाली सभी गैर-जरूरी यात्राओं को रद्द करने का निर्देश दिया है। जून 2022 में मेटा ने नए इंजीनियरों को नौकरी पर रखने पर 30 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया था। 

2023 के अंत तक नहीं बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या 
मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2023 के अंत तक नहीं बढ़ाई जाएगी। इसमें थोड़ी कमी भी हो सकती है। जुकरबर्ग ने अक्टूबर के अंत में कहा था कि 2023 में हम अपने निवेश को हाई ग्रोथ एरिया वाली छोटी संख्या पर केंद्रित करेंगे। इसका मतलब है कि कुछ टीमें बढ़ेंगी, जबकि अन्य टीमें अगले वर्ष फ्लैट रहेंगी या उनके कर्मियों की संख्या कम होगी। 

यह भी पढ़ें- ट्विटर में छंटनी पर संस्थापक जैक डोर्सी ने तोड़ी चुप्पी, नौकरी से निकाले जा रहे कर्मचारियों से मांगी माफी

73 प्रतिशत गिर गए हैं मेटा के शेयर
अगर मेटा में छंटनी होती है तो यह फेसबुक के 18 साल के इतिहास में पहली छंटनी होगी। मेटा पिछले कई महीने से कमाई के मामले में संघर्ष कर रही है। कमाई घटने के चलते कंपनी ने अपने खर्च में कटौती शुरू कर दी है। इस साल मेटा के शेयर 73 प्रतिशत गिरकर 2016 की शुरुआत के बाद से अपने निम्नतम स्तर पर आ गए हैं।  मेटा इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और मैसेंजर का मालिक है। इसने इमर्सिव वर्चुअल वर्ल्ड मेटावर्स में भारी निवेश किया है।

यह भी पढ़ें- इस प्रोफेसर की वजह से भोजपुरी और हिंदी बोल रहे थे Elon Musk, कंपनी ने सस्पेंड किया Twitter अकाउंट

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स