जनवरी 2023 से पद संभालेंगी Meta इंडिया की नई प्रमुख संध्या देवनाथन, जानिए उनसे जुड़ी 5 बातें

Published : Nov 17, 2022, 08:34 PM IST
जनवरी 2023 से पद संभालेंगी Meta इंडिया की नई प्रमुख संध्या देवनाथन, जानिए उनसे जुड़ी 5 बातें

सार

मेटा इंडिया ने संध्या देवनाथन को अपना वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। संध्या जनवरी 2023 से अपना पद संभालेंगी। तब तक वे मेटा के साथ ही एक गेमिंग प्रोजेक्ट पर काम करती रहेंगी।

टेक न्यूज. Meta India head Sandhya Devanathan: फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta इंडिया के प्रमुख अजीत मोहन ने इस महीने की शुरुआत में ही अपने पद से इस्तीफा दिया था। अब कंपनी को संध्या देवनाथन के रूप में अपनी नई बॉस मिल गई हैं। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मेटा इंडिया ने उन्हें वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मेटा की चीफ बिजनेस ऑफिसर Marne Levine ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया, 'हम संध्या का बतौर मेटा इंडिया लीडर स्वागत करते हैं। प्रोडक्ट इनोवेशन और पार्टनरशिप बिल्डिंग में संध्या का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन है। हम उनके आने से एक्साइटेड हैं।' बता दें कि संध्या जनवरी 2023 से अपना पद संभालेंगी। तब तक वे मेटा के साथ ही एक गेमिंग प्रोजेक्ट पर काम करती रहेंगी। इस खबर में हम आपको बताएंगे संध्या से जुड़ी कुछ खास बातें...

कौन है संध्या देवनाथन
संध्या ने 1998 में आंध्र विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से MBA पूरा किया। बाद में लीडरशिप का एक कोर्स पूरा करने के लिए 2014 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के Saïd Business School भी गईं।

कितना है एक्सपीरियंस
आज उनके पास बैंकिंग, पेमेंट और टेक्नोलॉजी में इंटरनेशनल कॅरियर के साथ-साथ बतौर ग्लोबल बिजनेस लीडर 22 साल का एक्सपीरियंस भी है।

मेटा से कब जुड़ीं
संध्या 2016 में मेटा से जुड़ी थीं। यहां उन्होंने सिंगापुर और वियतनाम में कंपनी का बिजनेस और टीम को डेवलप करने के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया में मेटा के ई-कॉमर्स इनिशिएटिव को भी डेवलप करने में मदद की। इसके बाद वे 2020 में मेटा के लिए सबसे बड़े वर्टिकल में से एक एशिया-पैसेफिक (APAC) रीजन के लिए गेमिंग को लीड करने के लिए इंडोनेशिया चली गईं।

बतौर प्रमुख क्या होगी भूमिका
संध्या इस भूमिका को निभाने के लिए जल्द भारत वापस आएंगी और देश में कंपनी के ऑर्गनाइजेशन और स्ट्रैटेजी को लीड करेंगी। वे बिजनेस की लॉन्ग टर्म ग्रोथ पाने के मकसद से भारत में मेटा के पार्टनर्स और कस्टमर्स की मदद करने पर ध्यान देंगी। कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर संध्या देवनाथन प्रमुख ब्रांड्स, क्रिएटर्स, एडवरटाइजर्स और पार्टनर्स के साथ स्ट्रैटेजिक रिलेशनशिप मजबूत करने पर भी ध्यान देंगी।

क्या है सोच
अपने लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, देवनाथन महिलाओं के नेतृत्व और वर्कप्लेस पर विविधता को बढ़ावा देने का समर्थन करती हैं। वे मेटा में वुमन@APAC की एक्सीक्यूटिव स्पॉनसर भी है।

ये भी पढ़ें...

PMV की EaS-E बनी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, ये 5 कारें भी हैं बजट में

Twitter के लिए नया लीडर तलाश रहे हैं Elon Musk, कर्मचारियों को दी चेतावनी- दिन-रात काम करें या काम छोड़ दें

PMV EaS-E Launched: महज 2 हजार रुपए में बुक करें देश की सबसे सस्ती ई-कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 200 km

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स