MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • PMV की EaS-E बनी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, ये 5 कारें भी हैं बजट में

PMV की EaS-E बनी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, ये 5 कारें भी हैं बजट में

ऑटो न्यूज. Here are 5 affordable Electric Cars in India: बुधवार को मुंबई बेस्ड नई ऑटोमोबाइल कंपनी PMV ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार EaS-E लॉन्च की है। इस कार की कीमत मात्र 4.79 लाख रुपए है और यह देश की सबसे सस्ती कार होने के साथ-साथ देश की सबसे छोटी कार भी है। गौरतलब है कि इन दिनों पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के चलते देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेज से बढ़ गई है। ऐसे में कई बड़ी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारें बनाना शुरू कर दिया है। देश में महिंद्रा, मारुति सुजुकी और टाटा जैसी कई बड़ी कंपनियां भी इस रेस में शामिल हैं। इसी बीच PMV ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करके सभी कंपनियों को जबदस्त चैलेंज दे दिया है और मजेदार बात यह है कि लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने 6 हजार कारों की बुकिंग कर ली थी। बहरहाल, इस खबर में हम आपको EaS-E के अलावा भी देश में मौजूद कुछ सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2 Min read
Author : Akash Khare
| Updated : Nov 17 2022, 02:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

महिंद्रा ई-वरीटो (Mahindra E Verito)
बाकी कंपनियों को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी भारत में एकमात्र इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा ई-वरीटो को लॉन्च किया है। इस कार की कीमत 10.15 लाख रुपए से लेकर 10.49 लाख रुपए तक है। यह इलेक्ट्रिक सेडान सिंगल चार्ज बैटरी पर 110Km तक की रेंज देती है। यह दो वेरिएंट में आती है।

25

टाटा टिगोर ईवी (Tata Tigor EV)
टाटा की इलेक्ट्रिक कार टिगोर ईवी भी देश में मिलने वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। यह कॉम्पैक्ट सेडान कार 26 kWh की बैटरी से लैस है, जो सिंगल चार्जिंग में 306 किलोमीटर की रेंज देती है। देश में इसकी कीमत 12.49 लाख रुपए की शुरू होती है।

35

टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV)
यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। टाटा नेक्सॉन ईवी की कीमत 14.79 लाख रुपए से लेकर 17.50 लाख रुपए तक है। फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी रेंज 312km तक की है। DC Fast Charging विकल्प का इस्तेमाल करने पर इसकी बैटरी एक घंटे में चार्ज हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने टाटा नेक्सन ईवी मैक्स के नाम से नेक्सन ईवी का अपडेट मॉडल भी लॉन्च किया। इसकी कीमत 17.74 लाख रुपए और यह फुल चार्ज पर 437 किमी तक की रेंज देती है।

45

हुंडई कोना (Hyundai Kona)
39.2 kWh की बैटरी वाली हुंडई कोना की कीमत 23.84 लाख रुपए से शुरू होती है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 452 किलोमीटर की रेंज देती है। यह एक घंटे में 80 प्रतिशत तक फास्ट चार्ज होती है।

55

एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV)
यह भारत में मिड रेंज इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे पसंदीदा कार है। कंपनी इसे दो वेरिएंट्स में बेचती है। इसके एक्साइट वेरिएंट की कीमत 22 लाख रुपए से शुरू होती है और एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 25.88 लाख रुपए से शुरू होती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज पर 461 km तक की रेंज देती है।

ये भी पढ़ें...

PMV EaS-E Launched: महज 2 हजार रुपए में बुक करें देश की सबसे सस्ती ई-कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 200 km

Twitter के लिए नया लीडर तलाश रहे हैं Elon Musk, कर्मचारियों को दी चेतावनी- दिन-रात काम करें या काम छोड़ दें

29 नवंबर को Twitter Blue री-लॉन्च करेंगे एलन मस्क, जल्द हट सकते हैं सभी वेरिफाइड यूजर्स के भी ब्लू टिक!

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
Recommended image2
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
Recommended image3
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra
Recommended image4
Tata Punch में सुरक्षा के साथ होने वाले हैं ये 4 बड़े बदलाव
Recommended image5
Hyundai Venue HX5+: हुंडई दे रही जबरदस्त सरप्राइज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved