
Real vs Fake Websites: इंटरनेट पर धोखाधड़ी लगातार बढ़ती जा रही है। साइबर क्रिमिनल ऐसे प्लेटफॉर्म बनाते हैं, जो देखने में असली दिखाई देते हैं, ताकि यूजर्स से पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड चुराए जा सकें। सिर्फ एक गलती से क्लिक भी आपकी पहचान, पैसे और सेफ्टी पर भारी पड़ सकता है। इसलिए, फेक वेबसाइट और ऐप्स को पहचानना और ऑनलाइन सेफ रहना बेहद जरूरी है। यहां जानिए आसान और असरदार तरीके, जो आपको साइबर फ्रॉड से बचा सकते हैं।
URL और डिज़ाइन पर ध्यान दें
अक्सर फेक वेबसाइट्स ऐसे URL बनाती हैं, जो थोड़े बदलाव के साथ असली कंपनी की तरह लगते हैं। जैसे 'flipkartoffers.in' या 'amaz0n-sale.co.in'. ये यूजर्स को कंफ्यूज्ड कर फाइनेंशियल या पर्सनल जानकारी हासिल करने के लिए डिजाइन की जाती हैं।
स्पेलिंग और लैंग्वेज की गलतियां
असली ब्रांड अपने कंटेंट और डिजाइन पर ध्यान देते हैं। अगर वेबसाइट पर कई स्पेलिंग मिस्टेक्स, गलत ग्रामर या कम क्वॉलिटी वाले ग्राफिक्स हैं, तो यह अक्सर फेक वेबसाइट की पहचान है।
सिक्योर कनेक्शन नहीं होते हैं
अगर वेबसाइट का URL 'https://' से शुरू नहीं होता और ब्राउजर कोई सुरक्षा चेतावनी नहीं दिखा रहा, तो यह जोखिम भरा हो सकता है। SSL सर्टिफिकेट की कमी से आपका डेटा आसानी से चोरी हो सकता है।
बेहद कीमतें और ऑफर
अगर किसी वेबसाइट पर प्रीमियम ब्रांड्स या इलेक्ट्रॉनिक्स बेहद सस्ते दाम पर मिल रेह हैं, तो ये फेक ऑफर हो सकता है.
टाइमर और अलर्ट से झूठी जल्दबाज़ी
'जल्दी करें, सिर्फ एक आइटम बचा है' जैसे मैसेज या बार-बार रीसेट होने वाले काउंटडाउन टाइमर यूजर्स को बिना चेक फैसले लेने के लिए मजबूर करते हैं।
कॉमर्शियल जानकारी की कमी
वैरिफाई कंपनी एड्रेस, कस्टमर केयर नंबर या ईमेल न होने भी क बड़ा रेड फ्लैग है। फ्री ईमेल जैसे Gmail या Yahoo का यूज करना अक्सर धोखाधड़ी का संकेत होता है।
इसे भी पढ़ें- Fake Loan Alert! आपके नाम तो नहीं चल रहा कोई छुपा लोन? सिर्फ 2 मिनट में ऐसे चेक करें
इसे भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर फेक आईडी की रिपोर्ट कैसे करें? जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।