Elyments है भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप, WhatsApp-FB को टक्कर देने उतरा मैदान में

Published : Jul 06, 2020, 09:59 AM ISTUpdated : Jul 06, 2020, 12:07 PM IST
Elyments है भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप, WhatsApp-FB को टक्कर देने उतरा मैदान में

सार

रविवार को  उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भारत में विकसित किए गए पहले स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप को लॉन्च किया। इस ऐप का नाम Elyments है।

टेक डेस्क। रविवार को उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने भारत में विकसित किए गए पहले स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप को लॉन्च किया। इस ऐप का नाम Elyments है। ऐप लॉन्च करने के मौके पर उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने लोगों से आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। भारत सरकार ने हाल ही में 59 चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद सरकार स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप विकसित करने को बढ़ावा देना चाहती है, ताकि देश की सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं हो सके और यूजर्स का डाटा लीक नहीं हो। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कहा कि 1000 से ज्यादा आईटी प्रोफेशनल्स और श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के वॉलन्टियर्स ने Elyments को विकसित किया है।

8 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में है उपलब्ध
Elyments ऐप 8 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसे पूरी दुनिया में कहीं भी गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च किए जाने से पहले इस ऐप को कई महीने तक लोगों के बीच टेस्ट किया गया। इस ऐप के 2 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। 

फीचर्स
Elyments ऐप में प्राइवेट चैट करने. ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल करने और Elyments पे के जरिए पेमेंट करने की सुविधा मौजूद है। इस ऐप के जरिए यूजर्स पूरी दुनिया में कहीं भी लोगों से जुड़ सकते हैं और प्रोडक्ट्स भी खरीद सकते हैं। इस ऐप में कुच पब्लिक प्रोफाइल्स भी होंगी, जिन्हें यूजर फॉलो या सब्सक्राइब कर सकेंगे। आगे चल कर इसमें लोकल वॉइस कमांड का फीचर भी दिया जाएगा।

भारतीय ऐप को दिया रहा है बढ़ावा
चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत सरकार स्वदेशी ऐप बनाने वालों को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने भारतीय कंपनियों से अपील की है कि वे स्वदेशी ऐप बनाने पर ध्यान दें। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर इनोवेशन चैलेंज शुरू किया है। इसका मकसद भारत में बने ऐप्स को बढ़ावा देना है। इस योजना में ऐप विकसित करने वालों को 20 लाख रुपए तक के इनाम दिए जाने की घोषणा सरकार ने की है। 


 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स