कोरोना के संदिग्ध मरीजों पर सरकार इस App के जरिए रखेगी नजर, हर घंटे सेल्फी भेजने के निर्देश

Published : Mar 31, 2020, 08:36 PM IST
कोरोना के संदिग्ध मरीजों पर सरकार इस App के जरिए रखेगी नजर, हर घंटे सेल्फी भेजने के निर्देश

सार

सरकार ने आदेशों के उल्लंघन करने पर इन पृथक लोगों को सामूहिक पृथक केंद्रों में भेजने की चेतावनी दी है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कर्नाटक के चिकित्सीय शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने घर में पृथक रह रहे सभी लोगों को हर घंटे सेल्फी भेजने का निर्देश दिया।

बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार के राजस्व विभाग ने पृथक सेवा में रखे गए लोगों पर निगरानी रखने के लिए ‘‘क्वारंटाइन स्विच’’ नाम का मोबाइल एप्लिकेशन जारी किया है। इसके जरिए घरों में पृथक सेवा में रह रहे कोरोना वायरस के संदिग्धों और मरीजों को अपनी सेल्फी भेजने का निर्देश दिया गया है।

सरकार ने आदेशों के उल्लंघन करने पर इन पृथक लोगों को सामूहिक पृथक केंद्रों में भेजने की चेतावनी दी है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कर्नाटक के चिकित्सीय शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने घर में पृथक रह रहे सभी लोगों को हर घंटे सेल्फी भेजने का निर्देश दिया।

मरीज कहां है बताने के लिए ऐप में जीएसपी सूचक होंगे

क्वारंटाइन वाच के जरिए भेजी जाने वाली सेल्फी में मरीज कहां है बताने के लिए जीएसपी सूचक होंगे। मंत्री ने एक बयान में कहा, “अगर घर में पृथक रह रहे लोग हर घंटे(रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक सोने का समय छोड़कर) सेल्फी भेजने में असफल रहते हैं तो उन्हें सरकारी सामूहिक पृथक केंद्र में भेज दिया जाएगा।”

गुमराह करने के लिए गलत सेल्फी भेजने वालों के साथ भी यह किया जाएगा। घर में पृथक रह रहे लोगों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

AI Prompt For Holi Photo: इस बार होली पर फोटोशूट नहीं, AI शूट, ये 5 प्रॉम्ट आएंगे काम
IND vs ZIM LIVE: कब है टॉस, कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देखें फ्री स्ट्रीमिंग?