आज शुरू होगी Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन की पहली सेल, जाने कितनी मिलेगी छूट, इन फोन से होगा सीधा मुकाबला

Infinix Hot 11 2022 की देश में 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। अगर आप इसे आज नहीं खरीदते हैं तो हो सकता है की कंपनी आने वाले टाइम में इसकी कीमत को बढ़ा दे। 
 

Anand Pandey | Published : Apr 21, 2022 4:54 AM IST

टेक डेस्क. Infinix ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन - Infinix Hot 11 2022 लॉन्च किया। बिल्कुल नया Infinix Hot 11 2022 देश में आज से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन एक एंट्री-लेवल यूनिसोक प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी को स्पोर्ट करता है। फ़ोन में एक बड़ा डिस्प्ले, एक 13MP का रियर कैमरा, एक 8MP का सेल्फी कैमरा और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। आइए भारत में Infinix Hot 11 2022 की कीमत, लॉन्च ऑफर्स, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पर करीब से नज़र डालें।

Infinix Hot 11 2022 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स 

Latest Videos

Infinix Hot 11 2022 की देश में 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। यह ध्यान दें कि यह शुरुआती कीमत है और आने वाले हफ्तों/महीनों में कंपनी इसकी कीमतें बढ़ा सकता है। Hot 11 2022 की सेल आज दोपहर (गुरुवार) 12:00 बजे से  फ्लिपकार्ट के माध्यम से शुरू होगी।

Infinix Hot 11 2022 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Hot 11 2022 में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 550nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले पैनल पांडा किंग ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक T610 प्रोसेसर और एक माली G52 GPU को स्पोर्ट करता है। यह Android 11 पर आधारित XOS7.6 के साथ प्री-लोडेड आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP प्राइमरी सेंसर सहित डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 8MP का सेल्फी कैमरा है। Hot 11 2022 में 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, एक हाइब्रिड माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

खबरें और भी हैं-

Netflix जल्द लॉन्च करेगा ऐड सपोर्ट के साथ सबसे सस्ता प्लान, इन प्लान की कीमतों में हुई कटौती

इन ऐप्स से घर बैठे मंगाए किराये पर बजट AC, गर्मी में नहीं होना पड़ेगा परेशान

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts