JioHotstar New Plans: जियोहॉटस्टार ने मोबाइल और सुपर प्लान में मंथली सब्सक्रिप्शन जोड़ दिया है, लेकिन क्वार्टली और एनुअल प्लान महंगे भी कर दिए हैं। नई कीमतें 28 जनवरी से लागू होंगी। जानिए कौन-सा प्लान सस्ता और कौन सा महंगा हो गया है...
ये जियोहॉटस्टार का सबसे सस्ता और नया प्लान है। इसमें आप एक समय पर सिर्फ एक ही डिवाइस पर कंटेंट देख सकते हैं। यह प्लान विज्ञापनों के साथ आता है। इसमें लगभग पूरा कंटेंट मिलेगा, लेकिन हॉलीवुड के शो और फिल्में इसमें शामिल नहीं हैं। अगर आप हॉलीवुड कंटेंट देखना चाहते हैं, तो इसके लिए अलग से ₹49 का ऐड-ऑन लेना होगा।
210
JioHotstar Quarterly Mobile Plan: ₹149
इस प्लान में आपको वही सुविधाएं मिलती हैं जो मंथली प्लान में मिलती हैं, लेकिन यह तीन महीने के लिए होता है। हॉलीवुड कंटेंट का ऐड-ऑन यहां थोड़ा महंगा है और इसके लिए ₹129 देने होंगे। हालांकि, कुल मिलाकर यह मंथली प्लान से थोड़ा सस्ता पड़ता है और हर महीने करीब ₹30 की बचत हो जाती है।
310
JioHotstar Annual Mobile Plan: ₹499
अगर आप पूरे साल जियोहॉटस्टार मोबाइल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह सबसे किफायती ऑप्शन बनता है। हॉलीवुड कंटेंट जोड़ने पर कुल खर्च ₹898 तक पहुंच जाता है। हालांकि, सालाना प्लान लेने से मंथली प्लान के मुकाबले करीब ₹449 की बचत होती है।
यह प्लान भी पहली बार लॉन्च किया गया है। इसमें आप एक साथ दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। यह भी विज्ञापनों के साथ आता है, लेकिन इसमें प्लेटफॉर्म पर मौजूद पूरा कंटेंट उपलब्ध होता है।
510
JioHotstar Quarterly Super Plan: ₹349
इस प्लान की कीमत पहले ₹299 थी, लेकिन अब इसे ₹50 महंगा कर दिया गया है। हालांकि, अगर आप मंथली प्लान से तुलना करें, तो यह तीन महीने में थोड़ा सस्ता पड़ता है और वही सारी सुविधाएं देता है।
610
JioHotstar Annual Super Plan: ₹1,099
सुपर प्लान का सालाना ऑप्शन अब पहले से ₹200 महंगा हो गया है। इसमें कोई अतिरिक्त फायदा नहीं जोड़ा गया है, सिर्फ कीमत बढ़ी है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए ठीक है, जो पूरे साल लगातार कंटेंट देखते हैं।
710
JioHotstar Monthly Premium Plan: ₹299
इस प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें बिना किसी विज्ञापन के पूरा कंटेंट देखने को मिलता है। इसके साथ 4K स्ट्रीमिंग, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी मिलता है।
810
JioHotstar Quarterly Premium Plan: ₹699
इस प्लान की कीमत में ₹200 की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह ज्यादा फायदेमंद था, लेकिन अब मंथली प्लान के मुकाबले इसमें बचत कम हो गई है।
910
JioHotstar Annual Premium Plan: ₹2,199
यह सबसे बड़ा झटका है। पहले यह प्लान ₹1,499 में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत सीधे ₹700 बढ़ा दी गई है। सुविधाएं वही हैं, सिर्फ कीमत बढ़ी है। यह प्लान सिर्फ उन लोगों के लिए सही है, जो रोजाना और भारी मात्रा में कंटेंट देखते हैं।
1010
JioHotstar में क्या-क्या बदला?
मोबाइल और सुपर प्लान में मंथली ऑप्शन पहली बार आया है।
क्वार्टली और एनुअल प्लान की कीमत बढ़ी।
मोबाइल और सुपर प्लान Ads के साथ होंगे।
प्रीमियम प्लान पूरी तरह ऐड-फ्री रहेगा।
मोबाइल प्लान में कुछ हॉलीवुड कंटेंट अलग से लेना होगा।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।