इस बड़ी कंपनी ने कर्मचारियों को दिया अनोखा तोहफा, बिना सैलरी काटे दे दी 1 हफ्ते की छुट्टी

कोरोना काल में LinkedIn ने अपने कर्मचारियों को तोहफा देने का फैसला किया है। जहां कई कर्मचारियों को कंपनियां निकाल रही है,वहीं LinkedIn ने अपने इम्प्लोईज को एक हफ्ते की पेड लीफ देने का फैसला किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 6, 2021 1:30 AM IST

टेक न्यूज: कोरोना में कई लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी। मुनाफा ना होने और ऑफिस पर प्रेशर पड़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को निकाल दिया। लेकिन इस बीच ऐसी भी कुछ कंपनियां सामने आई, जिन्होंने अपने कर्मचारियों के दुःख को समझा और हरसंभव मदद की। प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग साइट LinkedIn इनमें से ही एक है। हाल ही में LinkedIn ने अपने 15 हजार 900 कर्मचारियों को कोरोना स्ट्रेस से  उबरने के लिए एक हफ्ते की पेड लीव देने का फैसला किया है। 

एक साथ दी गई है छुट्टी 
 LinkedIn ने अपने 15 हजार 900 कर्मचारियों को एक साथ छुट्टी देने का फैसला किया है। इन सभी को 5 अप्रैल से छुट्टी दी गई है। इनमें दुनियाभर में कार्यरत LinkedIn के कर्मचारी शामिल है। कंपनी ने कोरोना काल में अपने कर्मचारियों का साथ दिया और किसी को फायर नहीं किया। अब उन्होंने सभी को कोरोना स्ट्रेस से लड़ने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी दे दी है, वो भी बिना सैलरी काटे।  

Latest Videos

इस कारण दी गई छुट्टी 
माइक्रोसॉफ्ट के अंदर आने वाली इस कंपनी के एक प्रमुख अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने मुश्किल समय में भी काफी लगन से काम किया है। ऐसे में कंपनी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कर्मचारियों को रिटर्न गिफ्ट देने का फैसला किया है। कंपनी चाहती है कि जब सभी कर्मचारी छुट्टी से लौटे तो पूरी तरह रिचार्ज हो जाए। अभी 15 हजार 900 कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है। तब तक कोर टीम काम करेगी। एक हफ्ते बाद कोर टीम को छुट्टी दी जाएगी। 

क्या है LinkedIn?
फेसबुक और इंस्टाग्राम की ही तरह LinkedIn भी सोशल नेटवर्किंग साइट ही है। लेकिन इसपर जॉब से जुडी बातें शेयर और डिस्कस की जाती है। LinkedIn के जरिये कई लोगों की नौकरी लगती है। अब  LinkedIn अपने 74 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को कई तरह के नए फीचर्स भी दे रहा है। जिसमें जल्द ही ऑडियो चैटिंग को जगह दी जाएगी।  

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts