मुकेश अंबानी की बीवी ने किया बड़ा ऐलान, अपने सभी Employee को Free Corona वैक्सीन देगा Reliance

रिलायंस की तरफ से नीता अंबानी ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। नीता अंबानी ने ऐलान किया है कि रिलायंस अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगवाएगा। इसे लेकर कर्मचारियों को क्या करना है ये भी नीता अंबानी ने बताया। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2021 6:46 AM IST

टेक डेस्क: रिलायंस ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। एक साल की तबाही के बाद अब जाकर इसकी वैक्सीन आ गई है। भारत में अभी ये वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और प्राइवेट अस्पतालों में ढाई सौ रुपए में लगाई जा रही है। इस वैक्सीन को लेकर अब रिलायंस ने ऐलान किया है कि वो अपने सभी कर्मचारियों और उनके घरवालों को फ्री में वैक्सीनेशन करवाएंगे। रिलायंस फॉउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बताया कि इसका खर्चा रिलायंस उठाएगी। 

कैसे लगवा सकते हैं वैक्सीन? 
नीता अंबानी ने अपने कर्मचारियों को बताया कि जो भी वैक्सीन लेना चाहते हैं वो सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसके बाद उन्हें रिलायंस की तरफ से फ्री वैक्सीनेशन दिया जाएगा। नीता अंबानी ने बताया की अब कोरोना को हराने से कोई नहीं रोक सकता। इसकी लड़ाई अब आखिरी स्टेज पर है। ऐसे में रिलायंस अपने कर्मचारी और उनके परिवार को मुफ्त वैक्सीन देंगे।  

Latest Videos

रिलायंस से पहले इन्हें भी मिलेगा फ्री वैक्सीन 
नीता अंबानी की इस घोषणा से पहले देश की दो बड़ी कंपनियों ने भी ऐसा ही ऐलान किया था। देश की दूसरी बड़ी सूचना प्रौद्योगिक कंपनी  इन्फोसिस और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एक्सेंचर ने भी पहले ही इसका ऐलान कर दिया था। ये दो कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को फ्री इंजेक्शन देगा। 

1 मार्च से शुरू हुआ दूसरा चरण 
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 1 मार्च से शुरू हुआ। अभी तक एक करोड़ 77 लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों