CES 2022: Nokia ने लॉन्च किया बेहद शानदार 4G फ्लिप स्मार्टफोन, डिजाइन ने लूटा दिल, देखें कीमत और फीचर्स

HMD Global का नए फ्लिप फोन, Nokia 2760 Flip एक 4G LTE-सक्षम डिवाइस है जो KaiOS पर चलता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 7, 2022 5:19 AM IST

टेक डेस्क. Nokia ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2022 में पांच नए पॉकेट-फ्रेंडली फोन लॉन्च किए हैं। Nokia लाइसेंसधारी HMD Global के फोन में Nokia C100, Nokia C200, Nokia G100, Nokia G400 और Nokia 2760 Flip शामिल हैं। बैच में एंड्रॉइड 12 चलाने वाले किफायती फोन के साथ-साथ KiOS पर चलने वाला फीचर फोन भी शामिल है। नोकिया सी-सीरीज़ के स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट द्वारा पावर्ड होते हैं जबकि नोकिया जी-सीरीज़ के स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर द्वारा संचालित होते हैं। इनमें से सिर्फ Nokia G400 को ही 5G कनेक्टिविटी मिलती है।

Nokia C100, Nokia C200, Nokia G100, Nokia G400, Nokia 2760 Flip की कीमत

Android Authority द्वारा बताए गए विवरण के अनुसार, Nokia C100 की कीमत $99 (लगभग 7,400 रुपए) होनी चाहिए और यह यूएस में Tracfone के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Nokia C200 $119 (लगभग 8,900 रुपए) में उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, Nokia G100 की कीमत $149 (लगभग 11,100 रुपए) है और यह यूएस में Tracfone और Boost के माध्यम से उपलब्ध होगा। Nokia G400 Tracfone, Boost और Consumer Cellular पर $239 (लगभग 17,800 रुपए) में उपलब्ध होगा। Nokia 2760 Flip की कीमत 79 डॉलर (करीब 5,900 रुपए) होगी।

Nokia C100, Nokia C200 की स्पेसीफिकेशन

बजट के अनुकूल Nokia C100 और Nokia C200 Android 12 आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलाएंगे। पहले वाले में 5.45-इंच का LCD डिस्प्ले है जबकि बाद वाले में 6.1-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। Nokia के दोनों स्मार्टफोन में Nokia C100 पर 8-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। Nokia C200 में 4,000mAh की बैटरी है, जबकि Nokia C100 में 3,000mAh की बैटरी है।

Nokia 2760 Flip स्मार्टफोन की स्पेसीफिकेशन

HMD Global का नए फ्लिप फोन, Nokia 2760 Flip एक 4G LTE-सक्षम डिवाइस है जो KaiOS पर चलता है। क्लैमशेल फोल्डेबल फीचर फोन में गूगल मैप्स जैसे सीमित स्मार्टफोन फीचर हैं। यह कथित तौर पर 55 वर्ष और उससे अधिक उम्र के यूजर को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसमें एक सेकेंडरी डिस्प्ले और किनारे पर एक अतिरिक्त बटन भी मिलता है जिसे कॉल और शेयर लोकेशन बटन के रूप में कॉन्फ़िगर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 

Samsung TV Day Sale: घर ले जाइए स्मार्ट टीवी के साथ Galaxy Tab A7 बिल्कुल फ्री, जल्दी करें ऑफर खत्म न हो जाए

अगले महीने लॉन्च होगा Redmi K50 Series स्मार्टफोन, 120 W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस, देखें फीचर्स

इंडिया में लॉन्च हुई Fire Boltt Ninja स्मार्टवॉच, पानी में भी नही होगी खराब, एक चार्ज में चलेगी 7 दिन

Share this article
click me!