इंतजार खत्म ! दिल की धड़कने बढ़ने आया Oppo F21 Pro 5G और Oppo F21 Pro स्मार्टफोन, देखें खास फीचर्स

Oppo ने इंडिया में अपना बजट मिडरेंज स्मार्टफोन Oppo F21 Pro 5G और Oppo F21 Pro को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आते हैं। 

Anand Pandey | Published : Apr 13, 2022 3:31 AM IST

टेक डेस्क. Oppo ने आज भारत में अपनी डिज़ाइन-केंद्रित F सीरीज़ के तहत दो नए मिड-रेंज फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने कल मंगलवार  एक ऑनलाइन इवेंट में Oppo F21 Pro 5G और Oppo F21 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया। F21 Pro डुओ के लॉन्च के साथ, कंपनी ने भारत में नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स  Oppo Enco Air2 Pro की भी घोषणा की है। Oppo F21 Pro  स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 6 सीरीज प्रोसेसर से लैस हैं और दोनों डिवाइस AMOLED डिस्प्ले और ऑर्बिट ग्लो डिज़ाइन के साथ आते हैं। दोनों फोन पीछे की तरफ 64MP के प्राइमरी  कैमरे के साथ आते हैं। 4G वेरिएंट 32MP Sony IMX709 सेल्फी कैमरा के साथ आता है। आइए दोनों फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें-ये हैं टॉप 5 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन जिन्हे आप 30 हजार रुपए के अंदर ले सकते हैं

Latest Videos

Oppo F21 Pro 5G, Oppo F21 Pro की भारत में कीमत 

Oppo F21 Pro 5G सिंगल रैम और स्टोरेज ऑप्शन में आता है। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपए है। यह रेनबो स्पेक्ट्रम और कॉस्मिक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, Oppo F21 Pro 4G भी 8GB + 128GB विकल्प में आता है और यह 22,999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसे सनसेट ऑरेंज और कॉस्मिक ब्लैक कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। 4जी वेरिएंट 15 अप्रैल से उपलब्ध होगा, जबकि एफ21 प्रो 5जी 21 अप्रैल से अमेज़न पर उपलब्ध होगा। 

ये भी पढ़ें-Flipkart पर शुरू हो चुका है गर्मी का सबसे बड़ा Sale, इन 5 स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Oppo F21 Pro 5G: स्पेसिफिकेशंस

Oppo F21 Pro 5G में 6.43-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से लैस है और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। अंदर की तरफ, फोन में 4500mAh की बैटरी है जो 33W टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  फोन 64MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आता है। आगे की तरफ, फोन 16MP के सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 12 पर चलता है।  रियर कैमरा लेंस के चारों ओर एक एलईडी रिंग है जो आपको आपकी सभी महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन और मैसेज को यद् दिलाती है। 

Oppo F21 Pro 4G: स्पेसिफिकेशंस

Oppo F21 Pro 4G वेरिएंट स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। सामने की तरफ, आपको 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। 4G वर्जन में 4500mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। Oppo F21 Pro 4G 32MP Sony IMX709 RGBW सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आता है। पीछे की तरफ, फोन 64MP f/1.7 प्राइमरी  कैमरा, 2MP माइक्रोस्कोप लेंस और 2MP मोनो लेंस के साथ आता है। फ़ोन एंड्रॉइड 11 पर चलता है और इसका वजन 175 ग्राम है और यह 7.49 मिमी मोटा है। फोन सनसेट ऑरेंज और कॉस्मिक ब्लैक कलर में आता है। सनसेट ऑरेंज फाइबरग्लास लेदर डिज़ाइन के साथ आता है, जो डिवाइस को एक प्रीमियम लुक और फील देता है। दोनों फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आते हैं। F21 Pro का 4G वेरिएंट Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है।

ये भी पढ़ें-ये 5 टिप्स आपके AC के बिल को कर देंगे आधा, टेंशन फ्री दिन-रात करें इस्तेमाल

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार