जल्द लॉन्च होगा Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन, 50MP कैमरे का साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

Redmi Note 11 के 4G डिज़ाइन के रेंडर स्पेक शीट के साथ ऑनलाइन लीक हो गए हैं। डिवाइस पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2022 11:07 AM IST

टेक डेस्क. Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi इस महीने के अंत में एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट के लिए तैयार है। कंपनी वैश्विक बाजार के लिए अपने नए Redmi Note 11 4G और 5G सीरीज लाइनअप लॉन्च करने के लिए तैयार है। Redmi पहले ही चीन में तीन डिवाइस लॉन्च कर चुका है। हालांकि, ग्लोबल नोट 11 डिवाइस अलग होंगे। कंपनी 26 जनवरी को होने वाले इवेंट में आधिकारिक विवरण की घोषणा करेगी। इस बीच, वैनिला Redmi Note 11 4G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक हुए विवरणों में आगामी Redmi स्मार्टफोन के डिज़ाइन रेंडरर्स भी शामिल हैं। 

Redmi Note 11 4G स्पेसिफिकेशंस और डिज़ाइन

Redmi Note 11 के 4G डिज़ाइन के रेंडर स्पेक शीट के साथ ऑनलाइन लीक हो गए हैं। डिवाइस पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आएगा। कैमरा मॉड्यूल पर टेक्स्ट इस बात की पुष्टि करता है कि डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा है। यह 8MP के अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ भी आएगा। मैक्रो शॉट्स की शूटिंग के लिए Redmi डिवाइस में दो 2MP सेंसर भी देखने को मिलेगा। टिप्सटर योगेश बराड़ और नितिन ने अलग-अलग डिवाइस के स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। फोन 6.4 इंच के फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगा।

Redmi Note 11 4G की फ़ीचर्स

स्मार्टफोन की स्क्रीन में सेंट्रली अलाइन्ड होल पंच कटआउट है और इसके चारों ओर काफी पतले बेज़ल हैं। बरार के मुताबिक इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा होगा। फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह बॉक्स से बाहर Android 11-आधारित MIUI 13 के साथ लॉन्च होगा। फोन स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर से लैस होगा। अलग-अलग बाजारों में इसके दो वेरिएंट लॉन्च होंगे। बेस मॉडल में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज होगी। जो लोग अधिक रैम चाहते हैं, उनके लिए 6GB + 128GB विकल्प भी मिलेगा। फोन माइक्रोएसडी स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा।

ये भी पढ़ें- 

Instagram पर जल्द आ रहा Paid Subscription फीचर्स, अब घर बैठे Insta Creater कमा पाएंगे पैसे

इंडिया में लॉन्च हुई आवाज से कन्ट्रोल होने वाली Garmin Venue 2 Plus स्मार्टवॉच, सुन पाएंगे ऑनलाइन म्यूजिक

Vivo Pad की स्पेसिफिकेशन हुई ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च, पढ़ें डिटेल

Share this article
click me!