Reliance Jio अपने इस सबसे सस्ते प्लान में दे रहा है ज्यादा डेटा, जानें इसके दूसरे प्रीपेड डेटा प्लान के फीचर्स

Published : Jan 21, 2021, 03:07 PM IST
Reliance Jio अपने इस सबसे सस्ते प्लान में दे रहा है ज्यादा डेटा, जानें इसके दूसरे प्रीपेड डेटा प्लान के फीचर्स

सार

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने सबसे सस्ते 11 रुपए वाले डेटा वाउचर प्लान (Data Voucher Plan) को अपडेट किया है। अब यूजर्स को इसमें पहले की तुलना में ज्यादा डेटा मिलेगा।

टेक डेस्क। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने सबसे सस्ते 11 रुपए वाले डेटा वाउचर प्लान (Data Voucher Plan) को अपडेट किया है। अब यूजर्स को इसमें पहले की तुलना में ज्यादा डेटा मिलेगा। बता दें कि कंपनी अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड डेटा प्लान लॉन्च करती रहती है। इसके साथ ही समय-समय पर इन्हें अपडेट भी किया जाता है। हाल ही में जियो ने अपने 11 रुपए वाले 4G डेटा वाउचर में मिलने वाले बेनिफिट्स में बदलाव किया है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

क्या हुआ बदलाव
रिलायंस जियो पहले अपने 11 रुपए वाले डेटा वाउचर में 800MB डेटा देती थी, लेकिन अब यूजर्स को इसमें 1GB डेटा दिया जाएगा। इसके साथ कंपनी ने इसकी वैलिटिडी में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि यह वाउचर मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के पहले तक उपलब्ध रहेगा।

जियो के दूसरे सस्ते डेटा वाउचर्स
रिलायंस जियो 11 रुपए के अलावा 21 रुपए, 51 रुपए और 101 रुपए वाले डेटा वाउचर्स उपलब्ध कराती है। इनमें प्रीपेड प्लान यूजर्स को 2GB, 6GB और 12GB तक डेटा ऑफर किया जाता है। इन सभी वाउचर्स की वैलिडिटी प्लान्स की वैलिटिडी तक बनी रहती है। 

जियो के डेटा प्लान
रिलायंस जियो के कुछ दूसरे सस्ते डेटा प्लान भी हैं। इनमें 151 रुपए, 201 रुपए और 251 रुपए वाला डेटा प्लान है। इन डेटा वाउचर्स के साथ यूजर्स को 30GB, 40GB और 50GB डेटा दिया जाता है। इन तीनों डेटा प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। 

PREV

Recommended Stories

Jio ने लॉन्च कर दिया सबसे सस्ता हैप्पी न्यू ईयर प्लान! जानें पैसा और फायदा...
New iPhone में ब्लिंक होते हरे और ऑरेंज डॉट्स का राज क्या है?