प्रतिबंधित सामग्री नहीं हटाने पर रूस ने गूगल पर लगाया 40 लाख रुपए का जुर्माना

Published : Aug 17, 2021, 08:00 PM IST
प्रतिबंधित सामग्री नहीं हटाने पर रूस ने गूगल पर लगाया 40 लाख रुपए का जुर्माना

सार

रूस ने मई में प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने पर अमेरिका टेक कंपनी ट्विटर पर 9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। 


मास्को. मास्को की एक अदालत ने मंगलवार को रूस के प्रतिबंधित सामग्री पर नियमों के उल्लंघन पर अल्फाबेट इंक, गूगल पर 4 मिलियन रूबल ( 54,444 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। भारतीय रुपए के अनुसार करीब 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसे भी पढे़ं- Whatapp ने लॉन्च किया शानदार फीचर, अब पैसे ट्रांसफर करना होगा और भी इंटररेस्टिंग

रूस और तथाकथित बिग टेक के बीच व्यापक गतिरोध के बीच, मॉस्को नियमित रूप से प्रतिबंधित सामग्री को हटाने में विफल रहने और विदेशी प्रौद्योगिकी कंपनियों को रूस में कार्यालय और डेटा केंद्र खोलने के लिए मजबूर करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। हालांकि इस मामले में Google ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

ट्विटर में भी लगाया था जुर्माना
बता दें कि रूस ने मई में प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने पर अमेरिका टेक कंपनी ट्विटर पर 9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। उसके खिलाफ छह मामलों में जुर्माना तय किया गया थी। इनकी सुनवाई मॉस्को की अदालत में हो रही थी।

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

AI Summit 2026: माइक्रोसॉफ्ट से रिलायंस-अडानी तक, AI में कितना निवेश करने जा रहीं ये 6 कंपनियां
AI Impact Summit 2026 में बड़ा बवाल: गलगोटिया विवाद पर सरकार का एक्शन-कौन सही, कौन गलत?