
Amazon Prime Day Sale 2025 : अगर आप OnePlus स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अमेजन प्राइम डे सेल 2025 आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। 10 जुलाई से शुरू होने वाली इस सेल में वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप फोन्स, Nord सीरीज, बड्स और टैबलेट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट अनाउंस कर दी है। इस बार अमेजन के साथ-साथ वनप्लस मानसून सेल (OnePlus Monsoon Sale) भी चलेगी, जो oneplus.in, ऑफलाइन स्टोर्स और एक्सपीरियंस स्टोर्स पर 10-15 जुलाई तक एक्टिव रहेगी। चलिए जानते हैं सबसे बड़ी डील्स कौन-कौन सी हैं...
फ्लैगशिप सेगमेंट का वनप्लस 13 अब 64,999 रुपए की बजाय 59,999 रुपए में मिल रहा है। अगर आप बैंक ऑफर्स का लाभ उठाते हैं, तो आपको 5,000 रुपए तक की एक्स्ट्रा छूट भी मिल सकती है। इसी तरह OnePlus 13s स्मार्टफोन 49,999 में उपलब्ध है और OnePlus 13R सिर्फ 39,999 रुपए में मिल रहा है। इसके साथ OnePlus Buds 3 भी बिल्कुल फ्री मिल रहा है।
अगर आप 20,000 रुपए के अंदर एक स्टाइलिश और पावरफुल फोन चाहते हैं, तो OnePlus Nord CE4 Lite आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्मार्टफोन 17,999 रुपए की बजाय अब सिर्फ 15,999 रुपए में ले सकते हैं। साथ ही, कंपनी जल्द ही Nord CE 5 को भी भारत में लॉन्च करने जा रही है, तो इस समय डील लेना एक स्मार्ट मूव हो सकता है।
इस सेल में वनप्लस के ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। OnePlus Buds Pro 3 पर 1,000 रुपए की छूट मिल रही है। इस डील के बाद इसे आप 8,999 रुपए में पा सकते हैं। Buds 3 सिर्फ 4,299 रुपए, Nord Buds 3 Pro सिर्फ 2,399 रुपए और Bullets Wireless Z3 महज 1,549 रुपए में आ जाएगा। इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स लिमिटेड स्टॉक में हैं, इसलिए देरी न करें।
अगर आप टैबलेट लेने की सोच रहे हैं तो OnePlus Pad Go और Pad 2 पर शानदार डील्स है। ये सेक्शन स्टूडेंट्स के लिए खास है। इसमें कई टैबलेट्स बेहद कम कीमत पर मिल सकते हैं।
OnePlus Pad Go (Wi-Fi 128GB)- 13,999 रुपए
Pad Go (LTE 256GB)- 17,499 रुपए
OnePlus Pad 2 (Wi-Fi 128GB)– 32,999 रुपए इसके साथ फ्री में Stylus 2
Pad 2 (Wi-Fi 256GB)– 35,999 रुपए में साथ में फ्री Stylus 2
इस डील में बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज बोनस का डबल फायदा उठा सकते हैं।
कुछ डिवाइसेज पर फ्री Buds और Stylus मिल रहे हैं।
Amazon और OnePlus दोनों प्लेटफॉर्म्स पर वैलिड
प्राइम मेंबर्स के लिए पहले एक्सेस का मौका।