सस्ते में ब्रांडेड चीज? Amazon-Flipkart नहीं इन 5 वेबसाइट्स को कर लें बुकमार्क

Published : Jun 25, 2025, 03:29 PM IST
Cheap online shopping india

सार

Cheap online shopping India: भारत में अमेजन, फ्लिपकार्ट से भी सस्ती ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स देखें। जहां कपड़े, ज्वेलरी, ग्रॉसरी समेत हर सामान पर शानदार ऑफर्स और छूट पाएं। बजट में करें स्मार्ट शॉपिंग।

आजकल समय के साथ ऑफर्स-डील लोगों को पसंद आती है। कहीं जाना भी न पड़े और सामान भी आ जाए ये लगभग हर किसी की पसंद बन गया है। यही कारण है, ज्यादातर लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। भारत में ई-कॉर्मस साइट के तौर पर Amazon, Myntra, Nykaa, Flipkart जैसी कंपनियों का दबदबा है। जिनके करोड़ों भारतीय यूजर्स है। हर साल ये कंपनियां भारतीयों से हजारों-करोड़ों की कमाई करती है लेकिन अगर कहा जाए ऐसी कई और साइट्स भी जहां पर आप हुबहू सामान कम पैसों में खरीद सकते हैं तो क्या कहेंगे। दरअसल, आज हम आपके अमेजन, फिल्पकार्ट से सस्ती 5 वेबसाइट से बारे में बताएंगे। जो कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, ग्रॉसरी हर शॉपिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

1) Snapdeal

स्नैपडील भारत में उतनी पॉपुलर नहीं है जितनी अमेजन और फिल्पकार्ट हैं। जो लोग ऑफर्स पर सामान खरीदना पसंद करते हैं। उन्हें इसे जरूर विजिट करना चाहिए। यहां पर आप फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ा सामान कई दाम और ऑफर्स के साथ मिल जाएगा। साथ यहां पर समय-समय पर सेल भी चलती रहती है।

2) Meesho

बीते कुछ सालों में Meesho लोगों की पहली पसंद बनकर उभरा है। ये ई-कॉर्मस साइट फैशन और होम प्रोडक्ट के लिए बेस्ट है। यहां पर आप 200 से लेकर 20000 तक का सामान कर खरीद सकते हैं। यदि होम डेकोर या वुमन आउटफिट के लिए सस्ती वेबसाइट ढूंढ रही हैं तो इसे एक्सप्लोर करें।

3)ShopClues

ShopClues एक इंडियन ई-कॉर्मस साइट है। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यहां पर अक्सर सेल्स और डिस्काउंट ऑफर रहते हैं। बजट में रहते हुए खूबसारी शॉपिंग करना चाहते हैं तो इसे देखें। यहां पर फैशन, ज्वेलरी, स्टाइल, होम डेकोर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें मिल जाएंगी।

4) Benny

Benny हाईली रेटेड फैशन साइट है। जहां पर ट्रेंड में रहने वाले कपड़ों को कम पैसों और बेहतरीन डील के साथ खरीद सकती हैं। यहां पर Men, Women से लेकर Kids Fashion का शानदार कलेक्शन मिल जाएगा।

5) LimeRoad

लाइम रोड एक इंडियन ऑनलाइन मार्केट प्लेन है। जिसे वी-मार्ट रिटेल ओन करता है। कपनी हरियाणा बेस्ड है। ये साइट वुमन क्लोथिंग की शानदार रेंज लगता है। इसके अलावा आप कम दामों पर मेन-किड्स फैशन भी देख सकते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Samsung भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab A11, जानें फीचर्स और कीमत
संचार साथी ऐप: साइबर सुरक्षा या जासूसी? एक्सपर्ट ने बताया सबसे कड़वा सच