अब घर बैठे मिलेगी नौकरी ! Linkedin-Naukri नहीं स्टूडेंट कर रहे इनका इस्तेमाल

Published : Jul 03, 2025, 10:58 PM IST
Job Fair

सार

भारत में नौकरी खोजने के लिए Linkdin और Naukri के अलावा कई बेहतरीन जॉब पोर्टल्स हैं। जिन्हें देखा जा सकता है। जो करियर को अलग ग्रोथ देख सकते हैं। यहां देखें पूरी डिटेल। 

भारत इस वक्त दुनिया की सबसे युवा आबादी वाला देश है। जहां से निकले लोग देश नहीं बल्कि दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों को लीड कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों को सही जॉब देने के लिए आजकल बहुत से पोर्टल और वेबसाइट भी काम करती हैं लेकिन क्या आप उनके बारे में जानते हैं। यदि नहीं जानते हैं तो Linkdin-Naukri के अलावा इन्हें भी एक्स्प्लोर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो JOB Portel कौन से हैं?

1) जॉब पोर्टल्स क्या होते हैं?

जॉब पोटर्ल्स नौकरी पाने में मदद करने का आसान तरीका है। ये एक तरह का प्लेटफॉर्म होता है। जहां पर विभिन्न सेक्टर की कंपनियां दर्ज होती है। आप क्वालिफिकेशन के आधार पर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि ये पूरी तरह से पोर्टल नहीं बल्कि नेटवर्किंग, कंपनी रिचर्स और रेफरेंस भी निर्भर करता है।

2) Foundit

ये भारत के सबसे पॉपुलर जॉब पोर्टल में शुमार है। जहां पर कंपनी सर्च के साथ लोकेशन सजेशन, रिज्यूम बनाने की सुविधा मिलती है। ये एप फ्रेशर्स के काम आ सकता है।

3) Indeed

Indeed देश नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस है। ये इंटरनेशनल जॉब पोर्टल है। जहां पर आप अपनी स्किल्स के अनुसार नौकरी ढूंढ सकती हैं। जो लोग ज्यादा तामझाम पसंद नहीं करते हैं। वो इस सिंपल इंटरफेस वाले एप को चुन सकते हैं।

4) Glassdoor

आजकल ग्लासडोर भी युवाओं के बीच तेजी से उभर रहा है। यहां पर कई सारे फीचर मिलती हैं। जिसके अनुसार प्रोफाइल को मोडीफाइ कर अप्लाई किया जा सकता है।

5) Upwork

जो लोग फ्रीलांस वर्क करना चाहते हैं वह इसे चुन सकते हैं। यहां एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म है। यहां पर स्किल के हिसाब से नौकरी ढूंढने में आसानी होती है।

6) JobsforHer

महिलाओं के खास तौर पर ये एप है। जहां पर स्किल्स और जरूरत के हिसाब से नौकरी ढूंढी जा सकती है। यहां पर महिलाओं के करियर गाइड, वर्कशॉप, प्रोफेशनल नेटवर्क जैसे कई विकल्प मिलते हैं।

(नोट – यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। एशियानेट इस बात का कोई दावा नहीं करता कि इन पोर्टल्स के माध्यम से आपको निश्चित रूप से नौकरी प्राप्त होगी। नौकरी प्राप्ति आपकी योग्यता और प्रयासों पर निर्भर करती है।)

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Read more Articles on

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स