
मैसेजिंग की दुनिया में WhatsApp राज करता है। अमेरिका से लेकर यूरोप और एशियन देशों में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। व्हाट्सऐप के पास लगभग 1.18 बिलियन यूजर हैं। ये ऐप चैट, वॉइस और वीडियो कॉल की सुविधा देता है। खास बात है कि इसे फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी बीच WhatsApp को टक्कर देने के लिए भारत का स्वदेशी एप Arattai लॉन्च हुआ है, ये भी वो सारी सुविधा देती है जो अमेरिकन कंपनी Meta देती है। सोशल मीडिया यूजर्स जोरों-शोरों से भारतीय ऐप इस्तेमाल करने की मुहिम चला रहे हैं लेकिन आज हम आपको पॉपुलर ऐप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें वर्ल्ड वाइड खूब पसंद किया जाता है और ये व्हाट्सऐप को चुनौती देने की ताकत रखते हैं।
भारत के पड़ोसी मुल्क चीन ने अपने देश में फेसबुक,WhatsApp पर प्रतिबंध लगा रखा है। यहां के लोग मैसेजिंग के लिए WeChat APP का इस्तेमाल करते हैं। वी चैट के पास लगभग 1.38 बिलियन यूजर हैं। यहां पर मैसेंजिग, कॉलिंग के अलावा, शॉपिंग, कैब बुकिंग, पेमेंट जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। ये पूरी तरह से मुफ्त है।
चीन में QQ APP भी खूब पसंद किया जाता है। इसे यंग और डेस्कटॉप यूजर पसंद करते हैं। इस ऐप के पास 832 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं। यहां पर फोन की जरूरत नहीं पड़ती है। यूजर आईडी से इसे लॉगिन किया जा सकता है। ये भी पूरी तरह से मुफ्त है।
ये भी पढ़ें- फेस्टिव ट्रैवल का है प्लान? ट्रेन-फ्लाइट टिकट सस्ते में बुक करने के 5 सीक्रेट ट्रिक्स जानिए
रूस में टेलीग्राम के अलावा VK और Max को भी पसंद किया जाता है। नए स्मार्टफोन में MAX एप प्री इंस्टॉल्ड है। इसे भी चैट और कॉल के लिए यूज किया जा सकता है।
जापान और ताइवान में लाइन एप सबसे पॉपुलर ऐप में शुमार है। यहां पर प्रीमियम लेने पर स्टिकर और थीम मार्केट प्लेस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा टाइमलाइन, न्यूज फीड जैसे फीचर्स भी है।
ईस्टर्न यूरोप और फिलीपींस में वाइबर ऐप प्रसिद्ध है। इसके करीब 260 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं। यहां पर चैट, सस्ती इंटरनेशनल कॉल, स्टिकर स्कोर, फ्री चैट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- Arattai App में क्या आपकी चैट और कॉल्स सेफ हैं? 10 सवाल-जवाब में दूर करें हर कन्फ्यूजन
जिन लोगों को प्राइवेसी पसंद हैं वो इस ओपन सोर्स एप को इस्तेमाल करना पसंद करते है। यहां पर मैसेज-कॉल डिसअपियर जैसे फीचर्स मिलते है। इस एप ऐप का यूज यूरोपीय देशों में ज्यादा किया जाता है।
डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी विभिन्न ऑनलाइन वेबसाइड से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। यूजर केवल इसे जानकारी की तरह लें।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News