BSNL से लीक हुआ डेटा, यूजर्स पर मंडरा रहा Cyber Crime का खतरा, जाने डिटेल्स

भारत सरकार का उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से 278 GB डेटा लीक हुआ है। इसमें मोबाइल नंबर, घर का पता और सर्वर सिक्योरिटी कीज शामिल हैं। अब यूजर्स के ऊपर साइबर क्राइम खतरा मंडरा रहा है।

Nitesh Uchbagle | Published : Jun 27, 2024 2:25 PM IST

टेक डेस्क. भारत सरकार का उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में डाटा लीक का मामला सामने आया है। इसमें लगभग 278 GB डेटा हैकर्स के पास पहुंचा है। इसमें लोगों के सिम से जुड़ी जानकारी हैकर्स के हाथ लग गया। इसमें मोबाइल नंबर, घर का पता और सर्वर सिक्योरिटी कीज शामिल हैं। इसकी जानकारी डिजिटल रिस्क मैनेजमेंट फर्म Athenian Tech ने दी है। हालांकि BSNL ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

BSNL से हुई ये जानकारियां लीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL के डेटा लीक में सिर्फ यूजर्स की पर्सनल जानकारी शामिल नहीं है, बल्कि और भी संवेदनशील जानकारियां भी हैं। इस डाटा लीक में सर्वस्व का भी स्नैपशॉट शामिल है। इससे डेटा में इंटरनेशनल मोबाइल सब्सक्राइबर आइडेंटिटी यानी IMSI नंबर के अलावा, सिम की डिटेल्स, पिन कोड और ऑथेंटिकेशन कीज जैसी कई जानकारी शामिल है। इतना ही नहीं लीक डेटा में BSNL के SOLARIS सर्वर का डेटा भी शामिल है।

जानें इससे यूजर्स पर क्या असर पड़ सकता है

BSNL डेटा से लीक हुई जानकारी से यूजर्स को कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे हैकर्स गलत काम कर सकते हैं। अब यूजर्स के ऊपर साइबर क्राइम खतरा मंडरा रहा है। इससे फाइनेंशियल फ्रॉड, अकाउंट हैकिंग और दूसरे तरह के साइबर फ्रॉड हो सकते है। अब तक ये जानकारी सामने आई है कि किस तरह के हैकर ग्रुप ने जानकारी चुराई है।

इससे पहले फेसबुक से भी हो चुका है डेटा लीक

हाल ही में फेसबुक के लगभग 1 लाख से ज्यादा यूजर्स का डेटा खतरे में है। यह जानकारी दिल्ली की साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने डेटा लीक को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट जारी रिपोर्ट के मुताबिक, डेटा में पूरा नाम, प्रोफाइल, ईमेल, फोन नंबर और लोकेशन की जानकारी शामिल है। इस जानकारी का फायदा स्कैमर्स को बढ़ावा मिल सकता है।

अगर साइबर स्कैम हो जाए तो क्या करें

अगर आप किसी भी तरह के साइबर क्राइम का शिकार हो जाए तो आप ऑनलाइन शिकायत कर सकते है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते है। और नजदीकी साइबर सेल में ऑफलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।

यह भी पढ़ें…

अगर जानकारी बिना आपकी ID पर एक्टिव है कोई सिम कार्ड तो क्या करें? यहां जानिए

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: संसद में अखिलेश यादव का भाषण | 18वीं लोकसभा | सातवां दिन
Rahul Gandhi को OM Birla ने क्यों बहुत बुरी तरह डांटा, कहा- आपका तरीका बहुत गलत है
Hathras Stampede: सत्संग में भगदड़-100 से ज्यादा की मौत, मौके पर मुख्य सचिव-DGP और 2 मंत्री रवाना
बालक बुद्धि, शोले की मौसी और परजीवी, कांग्रेस की 99 सीटों पर PM Modi ने सुनाए कई किस्से
Hathras Stampede: गर्मी-सकरा रास्ता और मौत का नाला, कैसे लाशों से पटा हाथरस का फुलरई गांव|Satsang