वाह जी वाह! सिर्फ ₹1400 में मिल रहे एक से बढ़कर एक ब्रांडेड स्मार्टवॉच, देखें Price

Published : Feb 25, 2025, 04:45 PM IST
smartwatch

सार

कई स्मार्टवॉच बेहद सस्ते में आ रहे हैं। इनमें स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं। इनका क्‍लासी लुक कमाल का है। ये म्‍यूज‍िक सुनने से लेकर गेम खेलने जैसे फीचर्स से लैस हैं। इनमें ब‍िना रुकावट कनेक्‍ट‍िव‍िटी, मजबूत बैटरी और AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले जैसे फीचर्स  हैं।

Best Smartwatches Under Rs 1500 : इन दिनों स्मार्टवॉच का गजब क्रेज देखने को मिल रहा है। खासकर यंगस्टर्स में इसकी खूब डिमांड है। स्मार्टवॉच रोजाना वर्काउटसेलेकर फिटनेस एक्टिविटीज में काफी मदद करते हैं। ज्यादातर लोग अधिक फीचर्स वाले स्मार्टवॉच लेना ही पसंद करते हैं। हालांकि, ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्टवॉच (Smartwatches) काफी महंगे आते हैं। जिसे अफोर्ड कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। अगर आप भी ज्यादा कीमत की वजह से स्मार्टवॉच नहीं खरीद पा रहे हैं तो चिंता न करें। आज हम आपके लिए चार ऐसे स्मार्टवॉच की लिस्ट लेकर आए हैं, जो ब्रांडेड होने के साथ काफी सस्ते में मिल रहे हैं। इन्हें आप 1,500 रुपए तक में खरीद सकते हैं। ये स्मार्टवॉच सस्ते होने के बावजूद क्‍लासी लुक में हैं और म्‍यूज‍िक सुनने से लेकर गेम खेलने जैसे फीचर्स से लैस हैं। इनमें ब‍िना रुकावट कनेक्‍ट‍िव‍िटी, मजबूत बैटरी और AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले जैसे फीचर्स भी हैं। देखें लिस्ट...

1. Fastrack Limitless Glide SmartWatch 

फास्टट्रैक लिमिटलेस ग्लाइड स्मार्टवॉच काफी किफायती कीमत पर मिल रहा है। इसे एंड्रॉयड और ऐपल फोन दोनों में यूज कर सकते हैं। इसकी बैटरी 7 द‍िनों तक चलती है। इसमें LCD ड‍िस्‍प्‍ले लगा है। इस वॉच को सिर्फ 1,399 रुपए में खरीद सकते हैं।

2. Boult Drift+ SmartWatch 

सस्ते और ब्रांडेड स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो Boult Drift+ Smart Watch खरीद सकते हैं। इसमें 1.85 इंच HD LCD स्‍क्रीन, ब्‍लूटुथ कॉल‍िंग, टच स्‍क्रीन जैसे प्रीम‍ियम फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच को भी आईफोन या एंड्रॉयड फोन के साथ यूज कर सकते हैं। इस वॉच की कीमत भी सिर्फ 1,399 रुपए है।

3. Noise Twist Go Round dial Smartwatch 

राउंड डायल में आने वाले इस स्मार्टवॉच का लुक काफी जबरदस्त है। इसमें ब्लूटूथ कॉल‍िंग फैस‍िल‍िटी, 1.39 इंच का ड‍िस्‍प्‍ले मिलती है। छोटी डायल वाली वॉच पहनने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इस वॉच को भी सिर्फ 1,399 रुपए में खरीद सकते हैं।

4. Fire-Boltt Visionary Smartwatch 

अगर आपका बजट 2,000 रुपए तक है तो आप Fire-Boltt Visionary स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। 1.78 इंच AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले, ब्‍लूटुथ कॉल‍िंग जैसे फीचर्स से लैस इस वॉच के लिए आपको सिर्फ 1,799 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें 

वाह! कीमत ₹3,18,262; दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन हुआ लॉन्च!

 

गर्मी आने से पहले कर लें इंतजाम, आधी-आधी कीमत पर मिल रहे ब्रांडेड AC

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स